मंत्री मदन सहनी की बर्खास्तगी को लेकर अड़ा विपक्ष, विधानसभा की कार्यवाही पर असर

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं का हंगामा और प्रदर्शन आज भी जारी है। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व भाकपा माले के विधायकों ने प्रदर्शन किया है। वाम दल के विधायक बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी द्वारा विपक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा कर रहे हैं। माले के विधायकों ने मांग की है कि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को बर्खास्त किया जाए वरना सदन में हंगामा जारी रहेगा।

minister madan sahani statement opposition mla demand his resignation

बता दें कि इस दौरान विधानसभा में कार्य मंत्रणा की बैठक भी की गई। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, संसद कार्य मंत्री विजय चौधरी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। बुधवार को मंत्री सहनी के बयान के बाद से हंगामा जारी है। कार्यमंत्रणा की बैठक में भी वाम दलों के विधायकों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी से माफी मंगवाने की जिद पर अड़े रहे।

बता दें कि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बयान दिया, जिससे विपक्ष भड़क गया। इस पर विपक्ष ने साफ कर दिया है कि सदन में मंत्री माफी नहीं मांगते, तब तक सदन नहीं चलेगा। वहीं मंत्री ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं माफी नहीं मांगूंगा। वहीं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मदन सहनी के बयान के विवाद पर तीन बार बैठकें हो चुकी हैं। सदन की कार्यवाही सभी लोग मिलकर चलने दें।

दरअसल, विधानसभा में मंत्री मदन सहनी वृद्धावस्था पेंशन को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि राजद के लोग वृद्धावस्था पेंशन सहित कई योजनाओं में लाभुकों के अकाउंट में सीधा पैसा जाने के चलते कमीशन नहीं ले पाते हैं। पहले उनके राज में यही होता था। इसी बात पर सदन में जोरदार हंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+