#MeToo: नौकरी दिलाने के बदले इंस्पेक्टर ने सिपाही की विधवा के सामने रखी गंदी शर्त, ऑडियो टेप हुआ वायरल
नई दिल्ली। बिहार में भी #MeToo का मामला सामने आया है। सिपाही की विधवा को नौकरी दिलाने के बदले उसके सामने गंदी शर्त रखी गई। रेल पुलिस के इंस्पेक्टर का ऑडियो टेप वायरल होने के बाद महकमे में खलबली मच गई है। वहीं मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस में सार्जेंट मेजर के पद पर तैनात इंस्पेक्टर कामेश्वर दास को तलब कर जवाब मांगा गया है।

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला से भी बातचीत की, जिसके बाद महिला ने पूरी आपबीती अधिकारियों के सामने सुनाई। दरअसल पांच साल पहले मुजफ्फरपुर रेल जिला के एक सिपाही की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। मौत के बाद उसकी विधवा को अनुकंपा पर नौकरी मिली, लेकिन मेडिकल जांच से पहले इंस्पेक्टर कमेश्वर दास ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना दिया।
इंस्पेक्टर ने महिला को फोन कर अपने सरकारी आवास पर अकेले मिलने बुलाया। उससे कहा कि जब भी वो उसके आवास पर आए तो अपने साथ एक फाइल लेकर पहुंचे और किसी को भी अपने साथ न लाए। उसने कहा कि जब वो आने वाली होगी तो वो अपने आवास पर तैनात कर्मचारियों की छुट्टी पर भेज देगा, ताकि कि किसी को कुछ भी पता नहीं चल सके।
इंस्पेक्टर की बातचीत का ये पूरा ऑडियो कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मेंस एसोसिएशन ने मामले की पूरी जांच का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications