Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मतदान से पहले बिहार के नेताओं की नेपाल में 'अय्याशी', नशे में धुत होकर बार गर्ल्‍स संग लगाए ठुमके

पटना। देश, राज्य या समाज का जो नेतृत्व करता है वो नेता कहलाता है। जिसे समाज के लोग ही मनोनित करते हैं। पर विकास, शिक्षा, रोजगार के नाम पर वोट बटोरने वाला नेता जब अपने नेतृत्व के लिए नेता का चुनाव करता है तो उसके लिए वो अपने वोट को न सिर्फ पैसे के लिए बेचता है बल्कि अपने वोट को मैखाने में जाकर नर्तकी के पैरों पर रख देता है। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा। आप अंदाजा लगा सकेंगे कि आपके विकास की बात करने वाला आपके लिए कितना चिंतित रहता होगा। मामला बिहार के मोतिहारी का है। यहां के पंचायत समिति सदस्‍यों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है। होटल में समिति के सदस्‍य बार बालाओं के साथ ठुमका लगा रहे हैं। इस वीडियो में 11 पंचायत प्रतिनिधि नशे में धुत हैं और बार बालाओं के साथ गलत हरकत भी करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वीडियो नेपाल के एक होटल का है। खबर के अनुसार, पूरा मामला बिहार के मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड का है। जहां जल्द ही प्रखंड प्रमुख के चुनाव होने हैं। इन चुनावों में प्रमुख प्रमुख के एक दावेदार बलदेव पासवान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला और वीडियो देखने के लिए नीचे की स्‍लाइड पर जाएं

वोट अपने पक्ष में लेने के लिए अय्याशी का पूरा इंतजाम

वोट अपने पक्ष में लेने के लिए अय्याशी का पूरा इंतजाम

जानकारी के मुताबिक बलदेव पासवान ही इस पूरे आयोजन का कर्ता-धर्ता है और उसने ही समिति के 11 सदस्यों का वोट अपने पक्ष में कराने के लिए इन सभी सदस्यों को नेपाल के एक होटल में रखा हुआ है। ये सभी लोग पिछले तीन दिनों नेपाल के बीयर बार में जमे हुए हैं और छक कर शराब पीने के साथ ठुमके लगा रहे हैं।

क्‍यों होना है चुनाव

क्‍यों होना है चुनाव

पताही प्रखंड प्रमुख अमीरी बैठा पर अविश्वास प्रस्ताव लगाते हुए 11 पंचायत समिति सदस्यों ने विगत 14 जुलाई को आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में विगत 6 अगस्त को अविश्वास पर चर्चा के लिए दिन मुकर्रर किया गया। 6 अगस्त को अमीरी बैठा पर अविश्वास लग गया और उन्हें पद से हटना पड़ा। इसके बाद आगामी 27 अगस्त को प्रखंड प्रमुख के चुनाव के लिए तिथि तय की गई।

देखें VIDEO

वीडियो सामने के बाद इस संबंध में चुनाव कराने वाली ऑथिरिटी से शिकायत दर्ज कराई गई है। VIDEO देखकर कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+