बिहारः मंजीत सिंह ने एक बार फिर थामा जदयू का दामन, बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना। जनता दल यूनाईटेद के नेता और पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने एक बार फिर जदयू का दामन थाम लिया है। जदयू सांसद ललन सिंह ने मंजीत सिंह को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करवाई। मंजीत सिंह के पार्टी में शामिल होते ही उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया। इस बात की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मंजीत ‌सिंह ने कहा कि जेडीयू हमारे दिल में है इसी के चलते किसी और जगह नहीं जा सके।

manjeet singh rejoin jdu in presence of mp lallan singh

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, यदि मैं जीतता तो एनडीए का समर्थन करता। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक पिता बताया। उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार की ही विचारधारा की राजनीती करते रहे हैं।

जदयू ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व विधायक श्री मंजीत सिंह ने आज 'घर-वापसी' की। प्रदेश अध्यक्ष श्री @UmeshSinghJDU, लोस में दल के नेता श्री ललन सिंह, मंत्री श्री @VijayKChy ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई। श्रीमती @LeshiSingh, श्री @SanjayJhaBihar, श्री @neerajkumarmlc, श्री @sanjaysinghjdu व अन्य मौजूद रहे।

बता दें कि हाल ही में मंजीत सिंह ने तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर राजद ज्वॉइन करने का ऐलान किया था। इसके बाद से नीतीश कुमार मंजीत सिंह को मनाने में जुटे हुए थे। इसके लिए उन्होंने एक टीम भी भेजी थी, जिसमें मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह और पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह चौहान शामिल थे। उन्होंने मंजीत सिंह को मनाया। इसके बाद एक जुलाई को मंजीत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+