Bageshwar Baba को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, 10 लाख की मांगी थी फिरौती
Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री (प्रमुख, बागेश्वर धाम) को जान से मारने की मिली धमकी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बागेश्वर बाबा को धमकी देने वाले शख्स का तार बिहार के नालंद ज़िले से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की , जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फ़र्ज़ी मेल आईडी से बागेश्वर धाम के आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश भेजकर फिरौती की मांग की थी। आरोपी ने खुद का लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी सीएम नीतीश कुमार के गृह ज़िला नालंदा से ताल्लुक रखता है। उसका मकाना जिले के शंकरडीह इलाके में हैं। फर्जी ईमेल आईडी से आरोपी ने बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर धमकी दी थी।
बागेश्वर बाबा को मिली धमकी के बाद 20 अक्टूबर 2023 को बमीठा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। IPS धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
22 अक्टूबर, 2023 को उसी व्यक्ति ने एक और मेल भेजा, इस पर पुलिस ने जांच और तेज़ करते हुए मेल आईडी की आईपी का इंटरपोल की मदद से पुलिस ने पता लगाया और आरोपी को काबू कर लिया। आपको बता दें कि छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था।
जांच टीम में विक्रम सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), सलिल शर्मा (एसडीओपी खजुराहो), निरीक्षक जयवंत काकोड़िया (थाना प्रभारी बमीठा), संजय पांडेय (उपनिरीक्षक) और साइबर सेल प्रभारी छतरपुर शामिल थे। जांच टीम की कार्रवाई से आरोपी पर शिकंजा कसा गया। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।












Click it and Unblock the Notifications