पत्‍नी के सामने ही हर रात भाभी संग हमबिस्‍तर होता था पति, मना करने पर बांझ बता करता था पिटाई

Recommended Video

    Bihar: भाभी से साथ पत्नी के सामने ही बनाता था सम्बन्ध, मना करने पर करता था ऐसा | वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार में अवैध संबंध और प्रताड़ना का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां यहां एक शख्‍स पत्‍नी के सामने ही भाभी से शारीरिक संबंध बनाता था। पत्‍नी जब इसका विरोध करती तो उसे बांझ बताकर उसकी पिटाई करता था। इस दरिंदगी में आरोपी के मां-बाप भी उसका साथ देते थे। हद तो उस वक्‍त पार हो गई जब एक दिन आरोपी ने पत्‍नी से 50 हजार रुपए की मांग की और जब उसने देने से मना कर दिया तो उसे बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। महिला ने पति सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पत्‍नी ने कई बार रंगे हाथो भाभी संग बिस्‍तर पर पति को पकड़ा

    पत्‍नी ने कई बार रंगे हाथो भाभी संग बिस्‍तर पर पति को पकड़ा

    पीडि़ता का नाम संगीता देवी है। मामला बिहारशरीफ जिले का है। संगीता ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी सिकंदर पासवान से हुई थी। संगीता ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले से ही सिकंदर का उसके भाभी से अवैध संबंध थे। उसके बावजूद भी उसने उससे शादी किया। संगीता ने बताया कि शादी के बाद पहली ही रात को सिकंदर अपनी भाभी के कमरे में चला गया। उसने बताया कि ऐसा रोज होता था। संगीता ने बताया कि उसने कई बार दोनों को बिस्‍तर पर आपत्तिजनक अवस्‍था में रंगे हाथों पकड़ा था।

    कुछ दिन बाद तो पत्‍नी के सामने ही बनाने लगा भाभी से संबंध

    कुछ दिन बाद तो पत्‍नी के सामने ही बनाने लगा भाभी से संबंध

    संगीता ने बताया कि कई बार पकड़े जाने के बाद सिकंदर अब उसके सामने ही भाभी से रिश्‍ता बनाने लगा और विरोध करने पर बांझ बताकर उसे प्रताडि़त करता। प्रताड़ना में ससुरालवाले भी उसका साथ देते थे। इसके बीच महिला को ससुराल से पचास हजार रुपये लाने के बाद घर में रहने देने की बात कहने लगे।

    नहीं मानी तो घर से निकाल दिया

    नहीं मानी तो घर से निकाल दिया

    महिला ने उनकी बात नहीं मानी तो उससे मारपीट की जाने लगी। कुछ दिनों बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर 10 अक्टूबर को पंचायती हुई, लेकिन पंचायत के फैसले को आरोपियों ने मानने से इनकार कर दिया। सुलह का प्रयास विफल होने पर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपों के जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+