फोन पर लड़की की आवाज पर फिदा युवक ने लुटाई दौलत, जानें क्या था पतंजलि कनेक्शन
Recommended Video

पटना। साइबर अपराधी अब तक लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ाने का ही कारनामा करते थे लेकिन अब वह लड़कियों मधुर आवाज और ब्रांडेड कंपनियों के वेबसाइट का भी सहारा लेने लगे हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहार में प्रकाश में आया है, जहां साइबर अपराधियों ने पतंजलि की फर्जी वेबसाइट बनाकर एक युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। अपराधियों ने पहले लड़की से युवक की बात कराई और पतंजलि कंपनी के सुपर स्टॉकिस्ट बनाने के नाम पर 5 लाख रुपए अकाउंट के जरिए ट्रांसफर करवा लिया। पैसे लेने के बाद जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो उसने नगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने के बाद साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पतंजलि की फर्जी वेबसाइट के जरिए फंसाया
मिली जानकारी के अनुसार मामला कोटवा थाना के दीपऊ गांव निवासी बद्री प्रसाद के बेटे पवन कुमार को आज से 1 महीने पहले पतंजलि कंपनी की फर्जी वेबसाइट से एक मेल आया और उस मेल में उन्हें सुपर सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का दावा किया गया जब जैसे ही उन्होंने मेल पढ़ा कंपनी से एक लड़की ने उन्हें फोन किया और विशेष डिटेल बताते हुए आधार कार्ड , पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र देने की बात कही। जिसके बाद कंपनी में काम करने वाले राहुल शर्मा अभिनव व पंकज ने फोन पर बातचीत करते हुए उक्त संस्थान की वेबसाइट पर जारी निर्देशों के आलोक में प्रयास शुरू किया।

25 हजार से शुरू होकर डाले 5 लाख
सारे पहचान पत्र देने के बाद उसे एक मेल आया कि आपका चयन हो गया है फिर एक अकाउंट नंबर दिया गया जिसमें 25 हजार डालने को कहा गया। फिर धीरे धीरे 5 लाख का डिमांड किया जाने लगा। जिसके बाद मधुर आवाज की जाल में फंसकर उसने 500000 रुपए अकाउंट में डाल दिए और सामान मिलने का इंतजार करने लगे इसी दौरान कंपनी से एक और फोन आया और 12 लाख 50 हजार रुपये की मांग की गई। संदेह होने के बाद 16 नवंबर को पवन ने हरिद्वार जाकर पतंजलि के मार्केटिंग प्रभारी अभिषेक व पंकज से मुलाकात की। वहां फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगे जाने का एहसास हुआ।

जब साइबर अपराधियों की करतूत उन्हें पता चली तो
उन्होंने नजदीकी थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वेबसाइट पर जारी तीन नाम व खाताधारी को नामजद किया गया है। सभी के पतों का सत्यापन किया जा रहा है। दोषी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications