अब तक चार पत्नियों को जिंदा जला चुका है यह शख्स, जानें क्यों करता है ऐसा

पटना। बिहार के बेतिया जिले में एक पति की दिल दहलाने वाली करतूत सामने आई है। ये शख्स शादी के बाद पत्नी को प्रताड़ित करता था और फिर मांग पूरी नहीं होने पर उसे जिंदा जला देता था अब तक उसने 4 पत्नियों को जिंदा जला दिया है लेकिन इस बार वह फंस गया। चौथी पत्नी को जब जिंदा जला रहा था तभी उसकी चीख आसपास के लोगों ने सुनी और मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवविवाहिता का अधजला शव उसके कमरे में पलंग से बरामद किया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वह शादी के बाद पत्नी से दहेज की मांग करता था और ना मिलने पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर हत्या कर देता था।

man burned his 4 wives due to not giving dowry patna bihar

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के बेतिया जिले के मुफ्फसिल थाना के कृष्णपुरी गली नंबर एक का है जहां के रहने वाला मनोज कुमार अब तक चार शादियां कर चुका है और चारो पत्नियों की हत्या कर दी है। हर बार पत्नी को वह जला कर मार देता था लेकिन इस बार जिस वक्त वह घटना को अंजाम दे रहा था उस वक्त आसपास के लोगों ने नवविवाहिता की चीख-पुकार सुनी और कमरे से धुआँ निकलते देख मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस और मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन और पुलिस ने नवविवाहिता की अधजली लाश को उसके पलंग से बरामद किया। वहीं इस मामले में मृतका की सास फूलमती देवी को गिरफ्तार किया गया है और पति व ससुर की तलाश की जा रही है। घटना के बाद सभी घर छोड़कर फरार है।

man burned his 4 wives due to not giving dowry patna bihar

वहीं घटना के बारे में बातचीत करते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि मनोज ने पिछले साल अपनी तीसरी पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी और दूसरी शादी कर ली था आज चौथी पत्नी को भी जिंदा जला दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में मृतक के ससुराल वालों पर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका कि मायके वालों के द्वारा लिखित शिकायत दे दी गई है। उनके द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के सास को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+