Video: सीएम नीतीश कुमार के ऊपर युवक ने चलाया मुक्का, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना, 27 मार्च: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले एक सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाकर उन पर मुक्का मारने का प्रयास किया था। घटना पटना जिले के पास बख्तियारपुर की है, जहां सीएम नीतीश कुमार पर आरोपी युवक ने मुक्के से हमला किया। लेकिन गनीमत रही कि यह उसका मुक्का नीतीश कुमार को छू नहीं पाया।

Recommended Video
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वायरल वाीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुरक्षा घेरा तोड़कर युवक सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचता है और मुक्के से मारने की कोशिश करता है, हालांकि वक्त रहते सुरक्षाकर्मियों ने उसको दबोच लिया गया, वरना उसका हाथ सीएम को लग सकता था। देखें वीडियो...
मंच पर चढ़कर युवक ने किया हमला का प्रयास
जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान एक युवक ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस कर रही सिरफिरे से पूछताछ
बता दें कि नीतीश कुमार बख्तियारपुर में एक मूर्ति पर माल्यार्पण करने गए थे। इस दौरान जैसे ही वो मंच पर थे, पीछे से लोगों को धक्का देते हुए एक युवक मंच पर जा चढ़ा और सीएम पर हमला बोल दिया। हालांकि सीएम सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने युवक को फौरन पकड़ लिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी महौल हो गया। फिलहाल युवक ने ऐसी हरकत क्यों की इसके लिए उससे पूछताछ की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुक्का चलाने वाला आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications