बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM का तबादला, कई अधिकारियों के विभाग भी बदले

बिहार में काफ़ी वक़्त से लंबे प्रशासनिक फेरबदल की बात चल रही थी। प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही राज्य सरकार ने कई महकमों में भी बदलाव किया है

पटना 8 मई 2022। बिहार में काफ़ी वक़्त से लंबे प्रशासनिक फेरबदल की बात चल रही थी। प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही राज्य सरकार ने कई महकमों में भी बदलाव किया है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी की है। बिहार के कई जिलों के डीएम सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का शनिवार रात तबादला कर दिया गया। 13 जिलों में नए डीएम की तैनाती करते हुए बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है।

रोशन कुशवाहा होंगे बेगूसराय के नए जिलाधिकारी

रोशन कुशवाहा होंगे बेगूसराय के नए जिलाधिकारी

बिहार में हुए प्रशासनिक फेरबदल सूची में राजकुमार (समाज कल्याण विभाग के निदेशक) को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा की जिलाधिकारी इनायत खान का तबादला अररिया कर दिया गया है। वह अब अररिया के जिलाधिकारी पदभार संभालेंगी।. अरविंद कुमार वर्मा (जिलाधिकारी, बेगूसराय) को मधुबनी का जिलाधिकारी बनाया गया है। रोशन कुशवाहा ( जिलाधिकारी, भोजपुर) को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रीकांत शास्त्री (निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना) को किशनगंज के जिलाधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

यशपाल मीणा होंगे हाजिपुर के नए जिलाधिकारी

यशपाल मीणा होंगे हाजिपुर के नए जिलाधिकारी

उदिता सिंह (जिलाधिकारी, वैशली) को नवादा के जिलाधिकारी पदभार दिया गया है। यशपाल मीणा (जिलाधिकारी नवादा) हाजीपुर के नये जिलाधिकारी होंगे। बांका के जिला अधिकारी सुहर्ष भगत को का तबादला करते हुए उन्हें पूर्णिया के जिलाधिकारी का पदभार सौंपा गया है। मनीष कुमार मीणा (महानिरीक्षक कारा) को सीतामढी जिलाधिकारी सीतामढ़ी का पदभार दिया गया है। सावन कुमार (ज्वाइंट सेक्रेट्री ग्रामीण विकास) शेखपुरा के नए जिलाधिकारी होंगे।ऋषि पांडेय( डीडीसी, पटना) को जहानाबाद के नए जिलाधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

अंशुल कुमार होंगे बांका के नए जिलाधिकारी

अंशुल कुमार होंगे बांका के नए जिलाधिकारी

बांका के नए जिलाधिकारी का पदभार अंशुल कुमार (ज्वाइंट सेक्रेट्री वित्त विभाग) को सौंपा गया है। मुकुल कुमार गुप्ता ( प्रबंध निदेशक नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) शिवहर के जिलाधिकारी पद तैनात किए गए हैं। अशगवा चूबा (सचिव, शिक्षा विभाग) को बिहार शिक्षा परियोजना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं दिनेश सेहरा को कारा महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा बिहार के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों का भी बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: बिहार: मैट्रिक पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर, इस पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+