Mahua Election Result 2025: करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव का पहला बयान, किसे ठहराया जिम्मेदार?

Mahua Election Result 2025: महुआ विधानसभा (126) सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने इस हाई-प्रोफाइल सीट पर निर्णायक जीत दर्ज की है।

संजय कुमार सिंह ने 87,641 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुकेश कुमार रौशन को 44,997 वोटों के विशाल अंतर से हराया है।

Tej Pratap Yadav News

तीसरे स्थान पर रहे तेज प्रताप यादव
इस मुकाबले में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बुरी तरह से पिछड़ते हुए केवल 35,703 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जिससे उनकी हार आधिकारिक रूप से तय हो गई है।

अपनी करारी हार की स्थिति और महागठबंधन की विफलता के बाद तेज प्रताप यादव का तीखा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने परिवार और पार्टी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'जयचंदों ने हरवा दिया।'

महागठबंधन की हार पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?
महागठबंधन की हार पर तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव 'फेलस्वी' हो गए। जयचंदों ने RJD को खोखला कर दिया।" इस बयान के साथ ही बिहार की राजनीति में जीत-हार से इतर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

Mahua Election Result 2025 LIVE: तेज प्रताप ने नहीं सोची होगी ऐसी शर्मनाक हार! महुआ के किंग बने चिराग के नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+