Mahua Vidhan Sabha Result 2025: तेज प्रताप ने नहीं सोची होगी ऐसी शर्मनाक हार! महुआ के किंग बने चिराग के नेता
Mahua Assembly Election Result 2025 LIVE Update: बिहार की हाईप्रोफाइल महुआ विधानसभा सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव हार गए हैं। तेजप्रताप यादव 51 हजार वोटों से हारे हैं। तेजप्रताप को मात्र 35 हजार वोट मिले हैं। इस सीट से NDA के उम्मीदवार जीते हैं।
मौजूदा विधायक डॉ. मुकेश रौशन भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 42 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। लोजपा (रामविलास) के एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह 44 हजार वोटों से जीते हैं। उन्हें कुल 87 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

महुआ विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास और परिचय
महुआ विधानसभा सीट बिहार के वैशाली जिले में स्थित है और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट यादव-मुस्लिम बहुल क्षेत्र मानी जाती है, जहां पासवान और रविदास मतदाताओं की भी मजबूत उपस्थिति है। 2020 में आरजेडी के डॉ. मुकेश रौशन ने जेडीयू की आसमा परवीन को मात दी थी, जबकि 2015 में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी।
इस सीट का गठन 1952 में हुआ था और तब कांग्रेस के वीरचंद पटेल पहले विधायक बने। अब तक हुए 15 चुनावों में कांग्रेस और आरजेडी - दोनों चार-चार बार जीत चुकी हैं, जबकि बीजेपी यहां कभी कमल नहीं खिला पाई है।













Click it and Unblock the Notifications