Mahavir Jayanti 2023: निरामिष दिवस के रूप में मनायी जायेगी महावीर जयंती, Slaughter House बंद रखने के आदेश
Bihar News: सरकार के अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना की तरफ सेसूचित किया गया है कि इस साल प्रदेश में निरामिष दिवस के रूप में महावीर जयंती मनायी जायेगी।

Mahavir Jayanti के मद्देनज़र मंदिरों और सड़कों पर लोगो का भीड़ एवं आवागमन बनी रहती है। महिलाएं भी पूजा स्थलों पर देर रात तक रहती है। शरारती तत्वों के द्वारा महिलाओं के साथ छीटाकशी तथा छेड़खानी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा देर रात का लाभ उठाकर अपराध किये जाने की आशंका बनी रहती है, जिसपर लगाम लगाने के लिए गश्ती तथा निगरानी टीन तैनात की जा रही है।
महावी जयंती के अवसर पर सभी प्रकार के पशु-पछी, मत्स्य एवं जानवर ज़बह करने की मनाही है। Slaughter House बन्द रखने के लिए आदेश दिया गया है। भारत सरकार की तरफ़ से इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मद्देनज़र सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को जिला प्रशासन की तरफ़ से मुस्तैद रखने का आदेश दिया गया है। सभी लोग संबंधित क्षेत्र में निगरानी और गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था कायम रखना सुनिश्चित करेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, गया मुख्य चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखेंगे। चिकित्सा व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन, गया को निदेश दिया गया है कि इस अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था हेतु जयप्रकाश नारायण अस्पताल, प्रभावती अस्पताल( गया) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तीन पालियों में चिकित्सकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
अधीक्षक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया इसी प्रकार ए०एन०एम०एम०सी०एच०, गया में तीन पालियों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करेंगे ताकि किसी भी आकस्मिक घटना के आलोक में चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। विधि-व्यवस्था की गतिविधियों के नियंत्रण के लिए गया समाहरणालय में एक जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222634 है और इसी दूरभाष पर कोई सूचना किसी व्यक्ति द्वारा किसी वक्त दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Bihar Riots: दंगों को लेकर इतना बेपरवाह क्यों है बिहार?












Click it and Unblock the Notifications