महागठबंधन ने अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर उतारा

पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखीसराय के विधायक विजय सिन्हा ने नामांकन किया। पार्टी की शीर्ष कमेटी ने सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई।विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज मंगलवार को विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।

mahagathbandhan and nda contest his candidate in bihar assembly speaker

बता दें कि पिछली सरकार में सिन्हा श्रम संसाधन मंत्री थे। लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के करीबी माने जाते हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन किया है। इस दौरान तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायल दल के नेता अजीत शर्मा और माले के नेता और विधायक साथ में रहे।

महागठबंधन की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मंगलवार को 12 बजे तक स्पीकर पद के लिए नामांकन होगा और पहले से इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि महागठबंधन भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगा। अवध बिहार चौधरी के नामांकन के लिए खुद विधानसभा सचिव के कक्ष में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता भी पहुंचे।

एनडीए की तरफ से स्पीकर पद के उम्मीदवार विनय सिन्हा ने कहा कि हम अपनी पार्टी और एनडीए के निर्देश पर काम करेंगे। गठबंधन के फैसले के मुताबिक हम लोग नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। विपक्ष और सरकार दोनो मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+