मधुबनीः पड़ोसी के प्यार में पागल महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की करवाई हत्या और फिर पहुंच गई थाने

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में पड़ोसी के प्यार में शादीशुदा महिला ने अपने पति की निर्ममता से हत्या करवा दी और शव को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। आरोपित पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों की मदद से पति की हत्या करवा दी। यह घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर गांव की है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपित पत्नी को जेल भेज दिया। वहीं महिला का प्रेमी और उसके दो दोस्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

madhubani wife did murder of her husband with help of her boyfriend

मामले को लेकर झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि आरोपित महिला का नाम चांदनी सिंह है, जिसका भीठ भगवानपुर गांव में अपने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार सिंह के साथ अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते ही चांदनी सिंह ने प्रेमी राजकुमार सिंह और उसके दो साथियों की मदद से अपने पति निरंजन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए टेंगराहा नदी में फेंक दिया।

एसडीपीओ का कहना है कि वारदात के बाद चांदनी सिंह ने पति के लापता होने की रिपोर्ट मधेपुर थाना में दर्ज करा दी। रिपोर्ट में चांदनी सिंह ने पुलिस को बताया कि निरंजन सिंह गांव के ही सरोज कर्ण के यहां ड्राइवरी करता था। 10 जुलाई की शाम को नशे की हालत में घर लौटा और पैसे की मांग को लेकर मारपीट की और फिर घर से कहीं बाहर चला गया।

हालांकि पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि चांदनी सिंह का दो साल से अपने पड़ोसी राजकुमार सिंह के साथ अवैध संबंध था। 8 जुलाई को चांदनी सिंह ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर निरंजन सिंह की हत्या की साजिश रची और 10 जुलाई की रात को ही राजकुमार सिंह और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर सो रहे निरंजन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+