मधुबनीः महिला ने मिलने के लिए प्रेमी को रात के वक्त घर में बुलाया, बेटों ने पकड़ कर पीटा तो हो गई मौत

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटों ने मां के प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, महिला ने अपने अधेड़ प्रेमी को आधी रात में घर बुलाया और चुपके से घर में प्रेमी दाखिल हो गया। लेकिन इस बीच आवाज सुनकर महिला का बेटा जग गया। इसके बाद उसने कमरे में झांककर देखा तो अधेड़ युवक महिला के कमरे में था। इसके बाद उसने शोर मचाना शोर कर दिया। फिर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने अधेड़ को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिया।

madhubani sons did murder of mother boyfriend

इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके चलते पहले अधेड़ बेहोश हो गया और फिर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधेड़ युवक महिला के घर आता-जाता रहता था। महिला का पति दूसरे प्रदेश में नौकरी के सिलसिले से बाहर रहता है। इसी दौरान महिला का अधेड़ के साथ अवैध संबंध बन गया।

दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान महिला ने मृतक को घर बुलाया। आहट सुनकर बेटे की नींद खुल गई। मां के कमरे में किसी व्यक्ति को देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर से दूसरे भाई सहित ग्रामीण जाग गए। उन्होंने अधेड़ के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है।

वहीं दरभंगा जिले में इलाज करने के दौरान अस्पताल के कंपाउडर ने पीड़ित महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही आरोपित ने घटना का वीडियो भी बना लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित कंपाउंडर का नाम रंजीत है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+