मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट में लगी भयानक आग, धूं-धूं कर जलते गए डिब्बे
मधुबनी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे बुझाई गई। हालांकि राहत की बात यह थी कि ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। घटना से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी ज्यादा लगी हुई है। वहां मौजूद लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन की 5 बोगियों में आग लगी थी।

#WATCH | Fire breaks out in an empty train at Madhubani railway station in Bihar pic.twitter.com/Rps2N8gwKk
— ANI (@ANI) February 19, 2022
बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान इसमें आग लगी। तुरंत ही स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि अभी आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications