बिहारः भोजपुरी और मैथिली में सिंगर ने गाया अश्लील गाना तो लोगों ने मुंडवा दिया आधा सिर

मधेपुरा। भोजपुरी और मैथिली गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल करना एक गायक को काफी महंगा पड़ गया। जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी निवासी लोकल गायक पिंटू को जमकर लोगों ने पीटा। दरअसल, पिंटू दीवाना ने अपने बगल के ही गांव देवीदास टोला और नरकटिया टोला की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गाना गाया, जिसके बाद दोनों टोले के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पिंटू ने यह गाना आलमनगर के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना गाया था।

madhepura local singer sung vulgar song then people treated him badly

गाना जब देवीदास टोला और नरकटिया टोला के लोगों ने सुना तो वो काफी गुस्सा हो गए। बताया जा रहा है कि गायक पिंटू दीवाना को उसके घर से पकड़ कर देवीदास टोला लाया गया, जहां उसकी आधी हजामत की गई। फिर देवीदास टोला और नरकटिया टोला के बीच घुमाया । यह घटना बीते रविवार की बताई जा रही है।

गायक का बाल मुंडवा कर भ्रमण करवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवीदास और नरकटिया टोला की लड़कियों पर खास फोकस करते हुए पूरी अभद्रता के साथ यह गाना गाया था। फिर पिंटू ने खुद ही देवीदास और नरकटिया टोला के लोगों को व्हाट्सएप पर भेजा था, जिसके बाद धीरे-धीरे यह गाना पूरी तरह से प्रखंड क्षेत्र में वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इसके चलते दोनों टोला के लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। फिर दर्जनों की संख्या में गांव वालों ने उसके भटौनी स्थित घर पहुंचकर उसे देवीदास टोला उठा लाए। इसके बाद उससे अपने कुकृत्य को स्वीकार कराया। लेकिन अपनी गलती स्वीकार करने के बाद भी आक्रोशित लोग कानून को हाथ में लेकर पिंटू के बाल और मूंछ को आधा-अधूरा काटकर उसे नरकटिया टोला एवं देवी दास टोला घुमाते हुए काली मंदिर तक ले गए। साथ ही दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं इस मामले में डीएसपी उदाकिशुनगंज ने घटना की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+