Hajipur News: महंगी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नहीं थे पैसे, पंप पर टैंक फुल करवा कर हो जाता था रफूचक्कर
पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि देर रात लग्ज़री कार में युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचा जब उसकी टंकी फुल कर दी तो वह वहां से फ़रार हो गया। ग़ौरतलब है कि सारा मामला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
हाजीपुर,28 जुलाई 2022। हाजीपुर का हाइटेक चोर इन दिनों खूब चर्चाओं में है। महंगी गाड़ी में घूमता है लेकिन पेट्रोल भरवाने के लिए पॉकेट में पैसे नहीं हैं। पेट्रोल पंप गाड़ी की टैंकी फुल करवार रफूचक्कर हो जाता था। ऐसा कारनामा वह कई कई पेट्रोल पंप कर चुका था। पेट्रोल पंप के मालिक उसकी चोरी करने के तरीक़े से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आखिरकार पुलिस ने उस हाईटेक चोर को गिरफ़्तार कर ही लिया। ताज़ा मामला हाजीपुर के एक पेट्रोल पंप से सामने आया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

गाड़ी की टंकी फुल होते ही फ़रार हुआ चोर
पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि देर रात लग्ज़री कार में युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचा जब उसकी टंकी फुल कर दी तो वह वहां से फ़रार हो गया। ग़ौरतलब है कि सारा मामला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि देर रात एक लक्जरी गाड़ी पेट्रोल पंप पर पहुंची और नोजल मैन ने गाड़ी की टंकी फुल कर दिया। जैसे ही गाड़ी की टंकी फुल हुई ड्राइवर गाड़ी लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया। नोज़ल मैन ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन पैदल आदमी गाड़ी के पीछे दौड़ कर भी क्या ही कर लेता। गाड़ी वाला सन्नाटे का फ़ायदा उठाते हुए फ़रार हो गया।

कई पेट्रोल पंप मालिको को लगाया चूना
हाजीपुर के पेट्रोल पंप पर कांड करने के बाद जब यह मामला पेट्रोल पंप एसोसिएशन तक पहुंचा तो, पता चला कि यह पहला पेट्रोल पंप नहीं है जहां से युवक कारनामा कर के फ़रार हुआ है। बल्की यह शातिर चोर पहले भी कई पेट्रोल पंप मालिकों को चूना लगा चुका है। इस मामले के उजागर होने के बाद पंप मालिकों ने पुलिस में मामले की शिकायत की । शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कार की पहचान शुरू की गई। पुलिस ने जल्द ही शातिर चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।

महंगे शौक को पूरा करने के लिए बना चोर
पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ़्तार कर जब पूछताछ की तो पता चला की वह एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। परिवार की आमदनी भी काफ़ी अच्छी है। पुलिस ने जब चोर से पूछा की अच्छे परिवार से होने के बावजूद ऐसा काम क्यो करते हो, तो उसने कहा कि मंहगी कार में घूमने फिरने के पेट्रोल खरीद कर डलवाने के लिए घर से पैसे नहीं मिलते थे इसलिए वह अपने शौक को पूरा करने के लिए ऐसे कारनामे करता था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोर को जेल भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई
पेट्रोल पंप मालिक राजन कुमार की मानें तो पेट्रोलियम एसोसिएशन के कई पेट्रोल पंप मालिक इस चोर की हरकतों से परेशान थे। यह चोर हर रोज़ किसी न किसी पंप पर जाकर टंकी फुल कराता और फिर गाड़ी लेकर भाग जाता। अकसर यह रात में ही 12 बजे से सुबह 4 बजे तक वारदात को अंजाम देता था। मुज्जफ्फरपुर रोड के ज्यदातर पंप मालिक उससे परेशान हो चुके थे। राघव दयाल ने (एसडीपीओ, हाजीपुर सदर) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भगवानपुर थाना में प्राथमिकि दर्ज कराई गई थी। पेट्रोल पंप मालिकों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर पता करने के बाद आरोपी की गिरफ़्तारी हुई।
ये भी पढ़ें: Patna News: 'खबर का असर’, शुक्रवार को अवकाश मामले में NCPCR ने बिहार सरकार से तलब की रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications