Patna News: ‘खबर का असर’, शुक्रवार को अवकाश मामले में NCPCR ने बिहार सरकार से तलब की रिपोर्ट
सीमांचल इलाके के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने जवाब तलब किया है।
पटना, 28 जुलाई 2022। झारखंड के बाद अब बिहार में सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को छुट्टी का मुद्दा गरमा गया है। इस मामले में वन इंडिया हिंदी ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी जिसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बुधावार के बिहार सरकार से रिपोर्ट तलब किया है। आयोग ने किशनगंज के 37 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने पर स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल बिहार के सीमांचल इलाके में रविवार की जगह शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में छुट्टी दी जा रही है। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है, कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों और नेताओं की वजह से शुक्रवार को अवकाश रखने का फ़ैसला लिया गया है।

10 दिनों में राज्य सरकार को देना होगा जवाब
सीमांचल इलाके के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने जवाब तलब किया है। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण मांगा है कि किसके निर्देश के तहत शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने का फ़ैसला लिया गया है। आपको बता दें कि बिहार सरकार को 10 दिनों के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देनी है।

शुक्रवार को छुट्टी का गरमाया मुद्दा
सूत्रों की मानें तो पूर्णिया जिले के एक अधिकारी ने सूत्रों की मानें तो पूर्णिया जिले के एक अधिकारी ने शुक्रवार को अवकाश जारी किया था। बिहार के सीमांचल में चार बड़े जिलों में पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार का नाम शामिल है। यहां मुस्लिम समुदाया की आबादी 30 से 70 फीसद तक बताई जाती है। खबर यह आ रही है इन चार ज़िलो के क़रीब 500 (प्राइमरी और मिडिल) स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखी गई है। अररिया के जोकिहाट ब्लॉक में 244 स्कूलों में से 229 स्कूलों में शुक्रवार के दिन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। वहीं जोकिहाट के बीईओ ने मीडिया के सवाल पर कहा कि यहां पर काफी पहले से इसी तरह छुट्टी दी जा रही है।

'नेताओं के दबाव में लिया गया फ़ैसला'
पूर्णिया जिले की बात की जाए तो वहां भी रविवार की जगह शक्रवार को करीब 200 सरकारी स्कूलों में दी जा रही है। किशनगंज जिला भी शुक्रवार को छुट्टी के मामले में पीछे नहीं है। वहीं भी 19 सरकारी स्कूलों रविवार की बजाए शुक्रवार को छुट्टी रहती। ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को होने वाली छुट्टी के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारी बोल रहे हैं कि जानकारी नहीं है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि स्थानीय मुस्लिम नेताओं की वजह यह फैसला लिया गया है।

शिक्षा मंत्री को मामले की जानकारी नहीं
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई भी जानकारी नहीं है। मेरे संज्ञान में इस तरह का कोई भी मामला नहीं है। इस बाबत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो नियामनुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी। एक तरफ़ शिक्षा मंत्री कह रहें हैं कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं दूसरी ओर स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि स्थानिय मुस्लिम नेताओं के दबाव में यह फ़ैसला लिया गया है। काफी दिनों से इस तरह ही छुट्टी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 32 हज़ार 714 पदों पर काउंसिलिंग शुरू, 30 जुलाई को नियुक्ति !












Click it and Unblock the Notifications