बेटी से शादी करने के लिए प्रेमी पर पिता डाल रहा था दबाव, मिली मौत

समस्तीपुर। सिरफिरे आशिक पर शादी का दबाव देने की कीमत एक बेटी के पिता को जान देकर चुकानी पड़ी है। सिरफिरे आशिक ने अपने प्रेमिका के पिता रामजी राय को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना समस्तीपुर जिले के पूसा थाना के धर्मागतपुर बथुआ गांव में घटी है। घटना रविवार की सुबह की बताई जाती है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया है। दूसरी ओर घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़िया चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया। ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Lover killed father of girlfriend in Samastipur

घटना के संबंध में बताया गया है कि रामजी राम दूध का कारोबार करता था और रविवार की सुबह वह दूध लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी क्रम पहले से घात लगाए गांव के ही गोविंद कुमार नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और चाकुओं से उसके शरीर पर कई वार किये जिससे रामजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद कुछ माह पूर्व रामजी की पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। कुछ दिनों बाद गोविंद ने उसकी पुत्री स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। बेटी के वापस आने के बाद रामजी गोविंद पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। मामले को लेकर रामजी गांव की पंचायत और थाना भी गया था। ग्रामीणों की मानें तो इससे गोविंद खफा था और इसी कारण रविवार को उसने रामजी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+