'Love Jihad': 'जिसके प्यार में धर्म बदला वह मेरी नहीं हुई', प्रेमी ने सुनाई प्रेम में धोखा खाने की दास्तान

Love Jihad: बिहार के सीवान ज़िले से प्रेम प्रसंग में धर्म परिवर्तन और फिर प्यार में धोखा मिलने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां युवक धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुस्लिम बना और फिर धोखा मिलने के बाद मुस्लिम से हिंदू बना। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला।

श्रवण (प्रेमी) ने बताया वह लोग गोपालगंज जिले के हरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रदीप चौहान बिजली मिस्त्री हैं, गांव में काम नहीं होने की वजह से 9 साल पहले मैरवा (सीवान) के मिसकही मोहल्ला में किराए के घर में रहने लगे। काम की वजह से प्रदीप चौहान ओमान (विदेश) चले गए। श्रवण अपनी मां और भाई के साथ मैरवा में ही रहने लगे।

Love Jihad Siwan

किराये का मकान जहां वह लोग रह रहे थे, उसी कुछ दूरी पर रानी (बदला हुआ नाम) का घर था। 3 साल पहले कोरोना काल में दोनों संपर्क में आए। धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ा, श्रवण के घर वालों को जब बात पता चली तो दोनों परिवार में कहासुनी भी हुई। कई बार पंचायत हुई लेकिन प्रेम परवान चढ़ता गया।

श्रवण रानी के इश्क में हद से ग़ुज़र जाने के लिए तैयार था। लेकिन रानी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद शुरु होने लगा। विवाद से परेशान श्रवण ने रानी को कॉल लगाया, तो उसने कहा कि तुम्हारा धर्म हम लोगों के प्यार के बीच आ रहा है, इसलिए हम लोग एक नहीं हो सकते। धर्म परिवर्तन कर लो को कुछ सोच सकती हूं।

प्रेमिका के लिए पागल श्रवण ने घर वालों को बिना बताए 25 दिसंबर 2022 को दिल्ली के रवाना हो गया। इस दौरान रानी से बातचीत होती रही। दिल्ली दर-दर भटकने के बाद एक युवक से दोस्ती हुई। उसने बढ़ई की दुकान काम में लगवा दिया, इसके साथ ही रहने का भी इंतेज़ाम कर दिया।

मुस्लिम माहौल में रहने के बाद दोस्तों की बातें सुनकर श्रवण का मन बदला और वह दोस्तों के साथ मस्जिद जाने लगा। दोस्तों से ही नमाज़ पढ़ना सीखा। नमाज़ वाली हिंदी किताब मस्जिद से ली और पूरा तरीका भी सीखा। नमांज़ शुरू करने के बाद दाढ़ी बढ़ाई। उसे देख कर कोई भी नही कह सकता था कि वह हिंदू से मुसलमान बना है।

मुसलमान बन्ने के बाद उसका मोह घर परिवार से हट गया और वह नमाज़ में ही वक्त बिताने लगा। मुसलमान बनने के बाद श्रवण ने प्रेमिका को शादी के फोन किया तो वह मुकर गई। श्रवण ने कहा कि उसकी प्रेमिका का मकसद धर्म परिवर्तन करवाकर छोड़ना ही था। मैंन जिसकी मोहब्बत में धर्म परिवर्तन किया, वह मेरी नहीं हुई। मैं तो कही का नहीं रहा।

श्रवण ने कहा कि जब मेरे धर्म परिवर्तन की बात वायरल हुई तो मैं दिल्ली से सीवान चला आया। रानी पर आंच नहीं आये इसलिए वीडियो जारी कर खुद से धर्म परिवर्तन की बात कही। उस वक्त मैंने अपना नाम साहिल रखा था। पुलिस ने ललित बस स्टैंड से मैरवा से पकड़ कर सीवान कोर्ट में पेश किया। जहां मैंने कहा था कि कुछ लोगों के बहकावे में आने की वजह से वीडियो जारी कर गलत बयान दिया।

साहिल से फिर श्रवण बनने पर फोन कॉल पर धमकिया आ रही है। मुझे लोग ढूंढ रहे हैं, हिंदू से मुस्लिम और फिर मुस्लिम से हिंदू बनने के बाद से मेरी जान को ख़तरा है। मेरी हत्या भी हो सकती है। कुछ लोग हिंदू बनकर मेरी जानकारी निकालने में लगए हुए हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और घर वालों के सपोर्ट से ही मैं बचा हुआ हीं नहीं तो मेरे साथ कुछ भी घटना हो सकती है।

श्रवण की मां ने कहा कि प्रेम प्रसंग में बेटे ने धर्म परिवर्तन कर लिया, डर है कि कहीं फिर वह दोबारा ना प्रेम प्रसंग में फंसकर घर से चला जाए। रानी ने मेरे बेटे पर जादू कर दिया, उसके चक्कर में श्रवण 3 बार घर से भाग चुका है।

श्रवण की प्रेमिका रानी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि किसी के कहने से कोई नहीं बदलता, मेरे ऊपर झूठा इल्ज़ाम लगाया गया है। मुक़दमा हुआ वह भी ख़त्म हो गया। श्रवण ने खुद से काग़ज़ात बनवाए, खुद धर्म परिवर्तन किया और उसे फंसा दिया। वहीं रानी की मां ने कहा कि हिंदुस्तान में दूसरे देश से मुस्लिम लड़की आने पर भाभी बन गई।

भारत से जा रही है तो हंगामा हो रहा है, एक लड़का मुसलमान बना तो हंगामा हो गया। वहीं लड़की हिंदू बन जाती है तो लोग खामोश हो जाते हैं। रानी और श्रवण का रिश्ता पंचायत के बाद ही ख़त्म हो गया था बाद में श्रवण ने क्या किया पता नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+