Love Affair: प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को बुलाया घर, किया ऐसा हाल पहुंच गया अस्पताल
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेमी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, वहीं युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के घर वाले युवक को बुलाकर ले गए थे। ज़ख्मी हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Love Affair: बिहार में प्रेम प्रसंग में भागकर शादी रचाने और पकड़ौआ विवाह की खबरें आए दिन पढ़ने को मिल रही है। वहीं प्रेमी की पिटाई के भी मामले सामने आ रहे हैं, ताज़ा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां प्रेमिका से बात करने पर प्रेमी की पिटाई कर दी गई। वहीं युवक के घर वालों को आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसे घर बुलाया और जमकर पिटाई की। चाकू से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश भी की गई। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवक के साथ मारपीट और हत्या की साज़िश के बाद लड़का और लड़की पक्ष के बीच तनाव बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीण भी दो गुटों में बंटे हुए नज़र आ रह हे। कल्याणपुर हरौना गांव (मोतीपुर थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। प्रेम प्रसंग में मामले में लड़की के परिजनों पर रोहित कुमार (20 वर्ष) को चाकुओ से गोदने का आरोप लगा है। रोहित के परिजनों की मानें तो युवती के घर वाले काफी दिनों से युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शनिवार की रात में रोहित को बुलाकर ले गए और उसे पेट में चाकू चाकू मार दिया।
युवक को इलाज के SKMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया, फिल्हाल युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। चंदा देवी (रोहित की मां) ने बताया कि उनका बेटा गांव की ही एक युवती से पिछले तीन सालों से बात करता आ रहा था। लड़की के घर वालों को दोनों के बीच बातचीत पसंद नहीं थी। चंदा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवती के परिजनों ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बेटे को घर से ले जाकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: Muzaffarpur News: 'घर से ज़ेवर और मंदिर से गायब हुई दुल्हन' पति की बात सुनकर पुलिस भी हैरान












Click it and Unblock the Notifications