Muzaffarpur News: 'घर से ज़ेवर और मंदिर से गायब हुई दुल्हन' पति की बात सुनकर पुलिस भी हैरान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मंदिर में पूजा करने के दौरान पत्नी के गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

muzaffarpur man wife disappear from garibnath temple during worship


Muzaffarpur जिले से पति को धोखा मिलने का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नवविवाहित पति अपनी पत्नी के साथ ज़िले के गरीबनाथ मंदिर में पूजा करन गया था। पूजा करने के दौरान उसकी पत्नी गायब हो गई। पति ने काफी देर तक पत्नी को ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित पति की शिकायत के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर युवक ने पुलिस में शिकायत की उधर घर वालों ने बताया कि अलमारी में रखे दुल्हन के जेवर भी गायब है।

जांच अधिकारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए मामले की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बीते 30 जनवरी को दोनों की शादी हुई है। पुलिस अपहरण और गहना लेकर भागने तक के पहलु से जांच कर रही है। बिना जांच के कुछ मामले की सही जानकारी नहीं दे सकते हैं। पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि युवती सदर थाना क्षेत्र की निवासी है। किशनगंज के एक मॉल में उसका पति काम करता है। शादी के बाद दोनों ग़रीबनाथ मंदिर पूजा करने के गए थे। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में दोनों पूजा करते हुए नज़र आ रहे हैं। अचानक युवती कहां गायब हुई यह पता नहीं चल पा रहा है। युवती के नंबर पर कॉल भी नहीं लग रहा है। वहीं उसके परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा करने के लिए मंदिर गया था। उसकी पत्नी के साथ पहली बार वह पूजा कर रहा था, इस दौरान वह साथ में थी लेकिन अचानक गायब हो गयी। पहले लगा की भीड़ में गुम हो गई होगी, मंदिर परिसर और आस पास काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाया, वापस घर जाने पर पता चला कि अलमारी से दुल्हन के ज़ेवर भी गायब हैं। फिल्हाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर युवती गायब कैसे हुई। अपहरण औऱ जेवर लेकर भागने का भी मामला हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Love Affair: 'रोज़गार के सिलसिले में जा रहा हूं', पत्नी को छोड़कर एक बच्चे की मां के साथ फरार हुआ पति

Recommended Video

      Love Affair: शिक्षक की पहले की जमकर पिटाई, बाद में छात्रा के साथ करवाई शादी, जानिए पूरा मामला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+