Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Affair: युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर, मंगेतर के भाई को भेजा ऑडियो क्लिप और कर दिया कांड

Love Affair: युवती को परिजनों द्नारा तय किया गया रिश्ता मंज़ूर नहीं था, उसने मंगेतर के भाई को ऑडियो क्लिप भेजा और खुद प्रेमी संग भाग गई। पुलिस ने युवती को जयपुर (राजस्थान) से बरामद किया है।

Love Affair gaya girl left home with her boyfriend police found her from jaipur rajasthan

Love Affair: बिहार के गया जिले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। युवती को घर वालों द्वारा तय किया रिश्ता मंज़ूर नहीं था, तो उसने मंगेतर के भाई को ऑडियो क्लिप भेजकर अपनी बात बताई। इसके बाद वह घर से फरार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवती का पहले से ही किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके घर वालों ने कही और रिश्ता तय कर दिया जो उसे मंज़ूर नहीं था। इसी क्रम में युवती ने मंगेतर के भाई को ऑडियो क्लिप भेजा जिसमें उसने शादी नहीं करने की बात कही। ऑडियो क्लिप भेजने के बाद लड़की अपने प्रेमी के संग राजस्थान भाग गई। पुलिस ने युवती को जयपुर (राजस्थान) से बरामद किया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Recommended Video

    Love Affair: युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर, मंगेतर के भाई को भेजा ऑडियो क्लिप और कर दिया कांड
    युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर

    युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर

    गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र का यहा पूरा मामला है, जहा 24 वर्षीय युवती की परिजनों ने शादी तय कर दी लेकिन उसे रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी से पहले युवती ने ऑडियो क्लिप अपने ससुराल भेज दिया और उसके बाद वह प्रेमी के पास चली गई। आडियो क्लिप में युवती ने खुद को शादी के लिए अनफिट बताया। आप ऑडियो क्लिप में सुन सकते हैं कि युवती ने किस तरह से शादी से आपत्ती जताते हुए अपनी बात रखी है। ससुराल में ऑडियो के भेजने के बाद युवती प्रेमी संग फरार तो हो गई, लेकिन उसके परिजनों ने रामपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई।

    7 फरवरी को अपने घर से फरार हुई थी युवती

    7 फरवरी को अपने घर से फरार हुई थी युवती

    युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जयपुर (राजस्थान) से युवती को बरामद कर गया लेकर आए और आगे कार्रवाई शुरू की। रामपुर थाना क्षेत्र निवासी ने अपनी बेटी की शादी गुरुआ निवासी एक युवक से तय की थी, जो कि युवती को पसंद नहीं था। 7 फरवरी को युवती अपने घर से फरार हो गई। इतना ही नहीं युवती ने भागने से पहले शातिर तरीक़े से चेहरे पर मेडिकल पट्‌टी बांधकर एक फोटो क्लिक की और अपने मोबाइल के वॉलपेपर पर लगाकर, मोबाइल घर में ही छोड़ दिया। ताकि लोग एक्सीडेंट समझें।

    परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदी की रिपोर्ट

    परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदी की रिपोर्ट

    युवती के परिजनों ने बताया कि जब उनकी बच्ची घर से भागी थी, तो उसके पिता घर पर नहीं थे। जब वह काम करने के बाद घर लौटे तो बेटी को घर पर नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने अपनी बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। युवती के पिता ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि वह राजस्थान में है। पुलिस के सूत्रों से पता चला कि युवती जयपुर में है। पुलिसे ने जयपुर से युवती को बरामद कर लिया। युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं युवती के ऑडियो क्लिप भेजने की वजह से उसके ससुराल वाले भी सकते में हैं।

    ये भी पढ़ें: Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी,आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने देखा और करवा दी शादी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+