Bihar News: मछुआरों पर सियासत खूब हुई, लेकिन अधिकारों पर सही क़दम नहीं उठाए गए- मुकेश सहनी
Bihar News, Mukesh Sahani On World Fish Day: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए विभिन रणनीतियों पर काम कर रहीं हैं। इसी क्रम वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी भी निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विश्व मत्स्य दिवस पर के मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार सरकार पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मछुआरा समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुकेश सहनी ने कहा कि भाई और बहनों को एकजुट रहने और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की ज़रूरत है।

विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर कहा कि दुनियाभर में सभी मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। आज के दिन हमे भी एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।
मुकेश सहनी ने कहा कि आजतक मछुआरों को लेकर राजनीति खूब हुई, लेकिन इनके अधिकारों को लेकर कभी सही कोशिश नहीं की गई। आज देश के कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार के निषादों को आरक्षण नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि बिहार और देश के निषाद एकजुट रहे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।
आपको बता दें कि आगामी 6 दिंसबर को मुकेश सहनी अपना पत्ता खोल सकते हैं कि किसके साथ उनकी सियासी नाव बहेगी। वीआईपी ने साफ लहज़े में कह दिया है कि जो भी निषादों के हक के लिए बात करेगा, विकासशील इंसान पार्टी उनके साथ जाएगी। लोकसभा चुनाव में तन,मन और धन से उस पार्टी को जिताएगी। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो जिसके खिलाफ भी वीआईपी जाएगी, उसे सियासी मात देगी।












Click it and Unblock the Notifications