Loksabha Election 2024: 'मैं हाजीपुर से सांसद हूं और मैं ही सांसद रहूंगा', समझौते का सवाल नहीं- पशुपति पारस

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 'NDA बना INDIA' की सियासत तेज़ हो गई है। वहीं NDA गठबंधन में शामिल चाचा और भतीजा (पशुपति पारस और चिराग पासवान) के बीच हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर सियासी तकरार जारी है। हाजीपुर सांसद पशुपति पारस इस सीट से किसी भी हाल में समझौता के लिए तैयार नहीं है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान इस सीट को अपने खाते में डालने की पुरज़ोर कोशिश कर चुके हैं। मीडिया में भी वह इस सीट को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर दिखा रहे हैं। वहीं हाजीपुर सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एक बार फिर से साफ़ कर दिया है कि वह इस सीट को नहीं छोड़ने वाले हैं।

Pashupati Paras

हाजीपुर सांसद पशुपति पारस ने तंज़ भरे लहज़े में चिराग पासवान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'मैं हाजीपुर से सांसद हूं और मैं ही सांसद रहूंगा, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' कसते हुए कहा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हाजीपुर की जनता की 1977 से सेवा करते आ रहे हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट से किसी भी हाल में समझौता का सवाल नहीं है। वहीं उन्होंने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कहा कि पीएम मोदी का विजन देश के हित में है।

'वन नेशन,वन इलेक्शन' का सभी राजनीतिक पार्टियों को समर्थन करना चाहिए। पीएम मोदी ने इस बाबत बैठक बुलाई है, देखते हैं बैठक में क्या फ़ैसला होता है? वहीं उन्हों विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ़ विरोध मुखालफ़त करना है।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी ज़ुबानी हमला बोला, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव व्यक्तिगत हित छोड़कर देश हित में काम करें। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर NDA पूर्ण समर्थन से जीत दर्ज करेगी। नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+