Bihar Politics: 'INDIA गठबंधन' में सीट बंटवारे को लेकर हो सकती है तकरार, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा?
Lok sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं अब 'INDIA गठबंधन' के सहयोगी दलों ने भी लोकसभा सीटों पर दावेदारी के लिए मंथन शुरू कर दिया है। वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर 'INDIA गठबंधन' में तकरार हो सकती है।
बिहार में पिछले लोकसभा सीटों में माले ने पांच से ज़्यादा सीटों पर चुनावी दांव खेला था। वहीं कांग्रेस ने भी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। 'INDIA गठबंधन' के तहत कांग्रेस के खाते में कम सीटें जाने की क़यासबाज़ी तेज़ हो चुकी थी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस पर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बिहार की 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार कांग्रेस पहल से ज़्यादा मज़बूत हो चुकी है, इस बार भी 9 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष अखिले प्रसाद के सीटों की दावेदारी से पहले माले 5 सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की दावेदारी ठोक चुकी है। इस बाबत माले ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को पत्र भी सौंपा है।
अखिलेश सिंह ने कहा कि मुंबई में बनाई गई कमेटी, लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेगी। किसी को यह नहीं लगना चाहिए कि हम लोग सीटों को लेकर अपनी मांग नहीं रखेंगे। मेरे रहते कांग्रेस को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो फिर किसके प्रतिनिधित्व मिलेगा।
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से 2 मंत्री की मांग की जा रही है। यही वजह है कि नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा नहीं हो रही है। इतना ही नहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी बिहार कमेटी का गठन नहीं किया है। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि बिहार में सीटों के बंटवारे पर महागठबंधन में रार हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications