'अब नहीं होंगे इधर-उधर...', जमुई रैली के साथ NDA के चुनाव कैंपेन का शंखनाद, CM नीतीश ने फिर दोहराया पुराना राग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के जमुई में रेल कर कर एनडीए के चुनाव कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नितीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे, आपने दे दिया यह बहुत अच्छा काम किया। अपने 19 सालों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से हम बिहार में बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं।
यह भी देखें: जमुई रैली के साथ PM मोदी ने बिहार में की NDA के चुनाव कैंपेन की शुरुआत, लालू परिवार पर साधा निशाना

साथ ही लालू-राबड़ी राज पर कटाक्ष करते हुए उन्होए कहा कि 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। अब लड़का-लड़की सब देर तक घर से बाहर निकलते हैं। बिहार में माहौल बदल गया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, "वो तो झूठ-मूठ का हम बीच में एक बार साथ कर लिए थे, लेकिन जब मैंने देखा कि वह गलत कर रहे हैं, मैंने उन्हें (राजद) छोड़ दिया और अब हम हमेशा के लिए एक साथ हैं। अब कभी इधर उधर नहीं होने वाले हैं। पीएम मोदी 10 साल से केंद्र सरकार में हैं और उन्होंने बिहार और देश के लिए बहुत काम किया है। ..जब से हमने सत्ता संभाली है, हिंदू-मुस्लिम दंगे बंद हो गए हैं, मैं मुस्लिम समुदाय से अपील करना चाहता हूं कि अगर आपने गलती से उन्हें (विपक्ष) वोट दिया, तो फिर से वो दंगे शुरू हो जाएंगे...''
यह भी देखें: Bihar Congress: बिहार में सीट बंटवारा काँग्रेस के लिए क्यों बना अपमान का सौदा
#WATCH | At PM Narendra Modi's public rally in Jamui, Bihar CM Nitish Kumar says, "'Woh toh jhooth-mooth ka hum beech mein ek baar saath kar liye the toh aaj woh baat karta hai', but when I saw that he is doing wrong, I left them (RJD). And we are together forever now. 'Ab kabhi… pic.twitter.com/nGa9H7uN0p
— ANI (@ANI) April 4, 2024
रोजगार की बात करते हुए सीएम ने कहा कि नौकरी का वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा, "बिहार में 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा होगा। 4 लाख नौकरी दे दी गई है। 1 लाख प्रोसेस में है। 3 लाख नौकरियों पर काम शुरू हो गया है। 10 लाख लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है।"
बता दें, बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जो बिहार को देश के टॉप 4 लोकसभा सीटों वाला राज्य बनाती है। बीजेपी और जेडीयू एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में है। बिहार में बीजेपी 40 में से 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं। पहले चरण में नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इनमें से दो सीटों नवादा और औरंगाबाद पर बीजेपी, जबकि जमुई से लोजपा और गया से जीतन राम मांझी की 'हम' चुनाव लड़ रही है।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav 2024: कैसे यूपी, बिहार में ज्यादा के चक्कर में नप गईं छोटी पार्टियां?












Click it and Unblock the Notifications