VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने दी पीएम को चुनौती, अगर 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए भाषण दोहराएं

Lok Sabha Chunav: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं।पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी एवं वैशाली में चुनावी सभाओं को को संबोधित किया।

चुनावी सभा के उन्होंने पीएम और भाजपा पर जमकर हमला बोला। मुकेश सहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी केवल झूठ बोलते है। उन्होंने पीम को चुनौती देते हुए कहा कि वह कहते है कि उनका सीना 56 इंच है। वे केवल 2014 में दिए गए अपने भाषण को मंच से बोल दे, उन्हें पता चल जाएगा कि उनका सीना 56 इंच का है या 36 इंच का।

Lok Sabha Election 2024 Mukesh Sahani Gave Open Challenge To PM Modi Please Repeat 2014 Speech

Recommended Video

      VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने दी पीएम को चुनौती, अगर 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए भाषण दोहराएं

      मुकेश सहनी ने कहा कि ये लोग सिर्फ समाज को तोड़ने का काम करते है। उन्होंने कहा कि ये रोजगार या महंगाई की नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की बात करते है। यूपी के सीएम हो या असम के सीएम हो वे भी यहां आकर लड़ाने की बात करते है।

      मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि जो नेता धर्म की राजनीति करता हों, उसे हटाने की जरूरत है। ये इसी नाम पर समाज को तोड़ते हैं, इन्हें जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है जिसने हमें अधिकार दिया है।

      महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिए। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।

      मुकेश सहनी ने कहा कि लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाना है। अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबों को अधिकार दे और गरीबों का कल्याण करे। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक न्याय को मजबूत कर राहुल गांधी और लालू यादव के हाथों को मजबूत करना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+