Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में 'INDIA और NDA' को मिलेंगी कितनी सीटें, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में बिहार में सियासी दांव पेंच का खेल शुरू हो चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका कई मायनों में ख़ास है। इसलिए सभी की निगाह बिहार की सीटों पर भी टिकी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार की 40 सीटों में 'INDIA और NDA' को कितनी सीटें मिलेंगी। रुख साफ़ करने के लिए सी-वोटर्स की टीम ने मतदाताओं के बीच जाकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। लोकसभा सीट क लेकर हुए सर्वे से बड़ा खुलासा हुआ है।

Lok Sabha Election 2024: How many seats will Congress and BJP get in Bihar, big revelation in survey

बिहार में सी वोटर द्वारा कराये गये ओपिनियन पोल 'इंडिया' गठबंधन की तरफ़ से कांग्रेस और एनडीए गठबंधन की तरफ़ से भाजपा के खाते में कितनी सीटें जाएंगी। सर्वे के आंकड़ों पर नज़र डाले तो बिहार की पार्टी में 'INDIA' को 43 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं 'NDA' को 39 फीसदी वोट मिल सकता है।

इसके अलावा अन्य पार्टियों को 18 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं सीटों पर जीत की बात करें तो 21 से 23 सीटों पर INDIA का परचम लहरा सकता है। NDA के खाते में 16 से 18 सीटें जा सकती है। अन्य पार्टियों 0 से 2 सीट मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि पूरे देश में हो रही सियासत में बिहार सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह एनडीए से किनारा करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार बनाई, और फिर विपक्षी एकता को मज़बूत करते हुए इंडिया गठबंधन तक का सफर तय कर लिया।

सीएम नीतीश कुमार एक ही फॉर्मुला पर काम कर रहे हैं, वह है कि अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो लोकसभा चुनाव के दंगल में भाजपा के खिलाफ़ विपक्ष से एक ही उम्मीदवार उतरे। इसी रणनीति पर काम करते हुए भाजपा को सियासी मात दी जा सकती है। इस बात पर 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों ने सहमति भी जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+