Lok Sabha Election 2024: बिहार में 10 सीटों पर कांग्रेस उतरेगी उम्मीदवार, जानिए संभावित सीटों के नाम
Lok Sabha Election 2024, Bihar Congress Seat: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देशभर में 'NDA बनाम INDIA' की सियासत जारी है। क्षेत्रीय से लेकर राजनीतिक पार्टियों ने सियासी ज़मानी मज़बूत करने के लिए रणनीतियां बनानी शुरू कर दी है। वहीं बिहार में भी सियासी दल चुनावी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बिहार कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 सीटों पर चुनावी ताल ठोकने का दावा किया है।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस मज़बूत हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने 9 सीटों पर चुनावी दांव खेला था। वहीं इस बार 10 सीटों पर चुनावी ताल ठोकोंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के दावा के बाद सियासी गलियारों में कांग्रेस की तरफ़ से संभावित सीटों पर चर्चा तेज़ हो गई है। हालांकि अभी 'INDIA गठबंधन' में सीटों को लेकर बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने बिहार में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बिहार की 40 सीटों में से नौ सीटों (सुपौल,कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, वाल्मिकीनगर, मुंगेर, सासाराम और पटना साहिब) से चुनावी दांव खेला था। हालांकि कांग्रेस उन 9 लोकसभा सीटों के अलावे औरंगाबाद लोकसभा सीट से भी चुनावी ताल ठोक सकती है।
2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस बार बिहार में सियासी समीकरण कई तरह से बदले हुए नज़र आ रहे हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि अगर सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में मतभेद नहीं हुआ तो, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।
2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा थे, इस वजह से भी बिहार में भाजपा ने मज़बूत स्थिति में थी, इस बार नीतीश भाजपा के खिलाफ ही तीर चल रहे हैं, इसलिए चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है। क्योंकि विपक्षी एकता को मज़बूत करने की मुहिम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications