Lok Sabha Chunav: इंडिया गठबंधन के साथ क्यों आए VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी, तेजस्वी से हुई यह बड़ी डील

VIP Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में पक्ष और विपक्ष के नेता सियासी मंथन में जुटे हुए हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत की रणनीति पर काम करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP, मुकेश सहनी की पार्टी) महागठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल हो गई।

बिहार की 3 लोकसभा सीट मोतिहारी, झंझारपुर और गोपालगंज से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी चुनावी दांव खेलने जा रही है। सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ था, कि आखिर मुकेश सहनी ने अपनी कोर सीट मुजफ्फरपुर, खगड़िया को छोड़कर इंडिया गठबंधन के साथ क्यों आए।

Lok Sabha Chunav VIP Chief Mukesh Sahani Told Why He Joined Hands With RJD Leader Tejashwi Yadav

इसके पीछे मुकेश सहनी की राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ लोकसभा चुनाव नहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी डील हुई है। मुकेश सहनी ने बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में अगर तेजस्वी यादव के नेतृत्व महागठबंधन की जीत हुई, तो तेजस्वी यादव सीएम बने तो मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पहले भी हम लोगो की यह डील थी, आज भी वही डील है। इसमें कहीं से कोई संशय नहीं है। तानाशाही सरकार को हराना ही हम लोगों का मकसद है। हमारी लड़ाई और मकसद पूरा ही नहीं हो तो फिर एनडीए के साथ रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

इसलिए महागठबंधन के साथ आए हैं, विकासशील इंसान पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन को जिताने का काम करेगी। मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी बिहार में सरकार बदलेगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी बनाने पर राजद का साथ मिला था और आज भी राजद का साथ मिला है। हमलोग इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहते हुए आगे भी लड़ाई लड़ेंगे। लालू प्रसाद की विचार धारा मानने वाले हम लोग, उन्हीं की संघर्ष की वजह से मुकाम तक पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+