'हमने जिस सरकार को बनाई, उसी सरकार से हमें बाहर कर दिया गया', जब स्टेज पर छलका सहनी का दर्द

Mukesh Sahani On BJP: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर बिहार में पक्ष और विपक्ष की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हो रही हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक) ने तूफानी चुनावी दौरा किया।

मुकेश सहनी ने मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर ज़ोरदार निशाना साझा। इसके साथ ही बिहार के मतदाताओं से एकजुट हो कर वोटिंग करने की भी अपील की।

Lok Sabha Chunav 2024 VIP Supremo Mukesh Sahani Ne BJP Sarkar Par Sadha Nishana

मुकेश सहनी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव काफी अहम चुनाव है, देश का संविधान बचाने के लिए यह चुनाव बहुत ज़रूरी है। यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। साफ शब्दों में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है।

Recommended Video

    लालू की विचारधारा वाली सरकार करेगी गरीबों का विकास, BJP सरकार गिराकर करती है अपमान- मुकेश सहनी

    इसलिए लोकतंत्र की हत्या कर जनता के ज़रिए चुनी गई सरकार को गिराया जाता है। विधायको और सांसदों को खरीद बिक्री होती है। सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी के विधायकों को खरीद लिया गया। हमने जिस सरकार को बनाई थी, हमें उसी सरकार से बाहर कर दिया गया।

    भारतीय जनता पार्टी को जनता की कोई फिक्र नहीं है। जिस तरह दशरथ मांझी ने पहाड़ काटते हुए कहा था कि जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। उसी तरह हम लोग केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं करेंगे तब तक नहीं छोड़ेंगे।

    आज एक-एक निषाद अपने अधिकार के लिए हाथ में गंगा जल लेकर संघर्ष करने का संकल्प ले चुका है। अब यह फ़ैसला लेने का वक्त है। आज एक-एक निषाद कह रहा तोड़ने तक भाजपा को छोड़ेंगे नहीं। वीआईपी तमाम नेता औऱ कार्यकर्ताओं से मुकेश सहनी ने अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी महागठबंधन के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क करें और ज़्यादा से ज़्यादा वोटिंग कर महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+