Bihar Chunav Result: शिवहर से जीती बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, पहले ही कहा था- चुनाव चुनौती नहीं है
Lovely Anand Sheohar Chunav Result: बिहार के शिवहर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान हुए। शिवहर संसदीय क्षेत्र में मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद थी। यहां से एनडीए ने बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को चुनावी मैदान में उतारा था।
महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर रितू जायसवाल चुनावी मैदान में थीं। वहीं ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ़ से पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे राणा रंजीत सिंह चुनावी दांव आज़मा रहे थे। सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि मुकाबला त्रिकोणिय होगा लेकिन मतगणना में ऐसा कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ा।

एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार लवली आनंद को ख़बर लिखने तक 470665 वोट मिले थे। वह 32307 वोटों से लीड कर रही थीं। वहीं महागठबंधन उम्मीदवार राजद नेत्री रीतू जायसवाल को 438348 वोट मिले थे। AIMIM उम्मीदवार राणा रणजीत को 11840 वोट मिले थे।
लवली आनंद ने विपक्षियों को सियासी मात देते हुए जीत का तमगा अपने नाम कर लिया है। चुनावी प्रचार के दौरान बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने कहा था कि उनके लिए चुनाव चुनौती नहीं है। केंद्र में पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के काम का डंका बज रहा है। शिवहर की जनता मुझ पर काफी विश्वास है।
लवली आनंद ने रोज़गार को लेकर कहा था कि जहां विकास कार्य होंगे, वहां रोज़गार का सृजन भी ज़रूर होगा। मेरी प्राथमिकता होगी कि बंद पड़े चीनी मिल को खुलवाऊं, जिससे युवाओं को रोज़गार मिलेगा। पीएम मोदी ने सबको आत्मनिर्भर बनाते हुए एक प्रकार का रोज़गार ही दिया है।
लवली आनंद ने कहा था कि जीतने के बाग दो प्रमुख मुद्दे बंद पड़े चीनी मिल खुलवाना और शिवहर में रेल लाइन लाना प्राथमिकता होगी। अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज़ पर पुनौरा धाम में मां जानकी का भव्य मंदिर निर्माण करवाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications