Begusarai Lok Sabha: अपने ही सांसद के नाराज़ NDA कार्यकर्ता, गिरिराज के खिलाफ में प्रत्याशी उतारने की तैयारी!
Begusarai Lok Sabha Seat: NDA गठबंधन के सहयोगी दलो में सहमति के मुताबिक सीटों का बंटवारा तो हो चुका है। सीट शेयरिंग में सहयोगी दल के नेता की नाराज़गी तो सामने आई ही थी। अब भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा पर भी एनडीए कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है। वीडियो आखिर में है।
बेगूसराय लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन की परेशानी बढ़ती हुई नज़र आ रही है। बेगूसराय सांसद गिरिराज का टिकट मिलने से पहले भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। वहीं टिकट मिलने के बाद भी विरोध की ख़बरे सामने आ रही हैं।

भाजपा नेताओं का ये दावा है कि गिरिराज सिंह का विरोध दूसरे दल के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। एनडीए कार्यकर्ता विरोध नहीं कर रहे हैं। ग्राउंड की सच्चाई जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा सीट के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वीडियो में देखें क्या माहौल है?
एनडीए कार्यकर्ता ने वन इंडिया हिंदी से ऑन कैमरा बात करते हुए भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम अपना नाम औऱ पता बताते हुए विरोध कर रहे हैं, ताकि कोई यह नहीं कह दे कि एनडीए कार्यकर्ताओं ने विरोध नहीं किया था, विरोध करने वाले कोई और लोग थे।
वन इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार पीएम मोदी के नाम पर गिरिराज सिंह को जिताया था लेकिन गिरिराज सिंह ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गिरिराज सिंह धर्म के नाम पर बांट कर सोचते हैं कि युवाओं को बहका देंगे तो यह नही चलने वाला है। बेगूसराय के जो मुद्दे हैं वह हल होने चाहिए।
भाजपा आलाकमान को चाहिए था कि गिरिराज सिंह को छोड़ कर किसी और को टिकट दे। वैसे व्यक्ति को टिकट मिले जो की बेगूसराय की धरती से हो लेकिन भाजपा के वरिष्ट नेताओं ने फिर से गिरिराज सिंह को टिकट दे दिया, इसलिए हम लोगों में नाराज़गी है।
Recommended Video
इस बार गिरिराज सिंह को हराने का संकल्प लिया है, पार्टी और गठबंधन से परे जाकर वोट करने का फ़ैसला लिया है। वहीं गिरिराज सिंह नहीं तो फिर किसे प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा कि राकेश सिन्हा को उम्मीदवार के तौर पर देख रहे हैं।
इस बार राकेश सिन्हा निर्दलीय चुनावी ताल ठोकेंगे, हम बेगूसराय के एनडीए कार्यकर्ता मिलकर उन्हें जीत दिलाते हुए संसद भेजने का काम करेंगे। वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एनडीए कार्यकर्ताओं मे गिरिराज सिंह के खिलाफ़ नाराज़गी है।












Click it and Unblock the Notifications