Lok Sabha Chunav: गया में चुनाव के मद्देनज़र ज़रूरी दिशा निर्देश जारी, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Gaya Lok Sabha Seat: बिहार में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर गया ज़िले में तैयारी जोरों पर चल रही है। लोक सभा चुनाव को लेकर गया ज़िले में माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची । लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाहरणालय गया में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा) के सामान्य प्रेक्षक यशवंत वी गुरुकर और पुलिस प्रेक्षक धर्मेंद्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई।

गया ज़िले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही तैयारियों के मामले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के अलावा साथ सभी 10 विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

gaya

इसके साथ ही चुनाव से जुड़े काम को मुकम्मल करवाने के लिए को बनाये गए कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्दनज़र युद्धस्तर पर सभी तैयारी चल रही है। विधानसभा वार सबंधित लोगों को इलेक्ट्रोल रोल दे दिया गया है।

इसके साथ ही प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी हर हाल में पीडीएफ को क्रॉस चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई गलती नही रहे। वहीं सभी विधानसभा को वोटर स्लिप दिया जा चुका है। विधानसभा वार सभी बीएलओ के ज़रिए शत प्रतिशत वितरण का काम भी करवाया जा रहा है।

प्रेक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ के ज़रिए किये जा रहे काम का हर हाल में सेक्टर पदाधिकारी क्रॉस चेक करें। किसी भी लेवल पर काम पेंडिंग नहीं होना चाहिए, इसके साथ ही एपिक वितरण में भी किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतें।

हादी हासमी विद्यालय में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक मतदाता सूची का विखंडन का काम किया जाएगा, ताकि विधानसभा वार विखंडन के बाद बूथ स्तर पर विखंडन किया जा सके। इस काम के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी की पूरी टीम मौजूद रहेगी। पोलिंग पर्सन का पहला रेंडमाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। मतदान के काम में लगे कर्मियों से प्रपत्र 12डी भी हासिल हो चुका है।

सभी मतदान कर्मियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। वहीं प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को ईवीएम कैर्री करने वाले सभी वाहनों में हर हाल में जीपीएस की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा एफएसटी, एसएसटी और सेक्टर पदाधिकारियों की गाड़ी में भई जीपीएस लगा रहना ज़रूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+