Lok Sabha Chunav: चिराग ने बताया पिता के साथ उन लोगों ने क्यों थामा एनडीए गठबंधन का दामन
Bihar Lok Sabha Chuanv: बिहार में तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा नेताओं ने चुनावी प्रचार और तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
पटना साहिब से लोकसभा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के जन आशीर्वाद सभा में चिराग पासवान ने कहा कि साथियों आप लोगों के बीच एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के लिए वोट मांगने आया हूं। आप लोग बिहार की 40 में से 40 सीटें एनडीए के प्रत्याशियों को जिताएं।

रविशंकर प्रसाद को लेकर आप लोगों का यही दृढ़ संकल्प दिखता है। आप सबसे, अपनी तरफ से, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तरफ से सिर्फ उनके लिए मतदान का आग्रह करने आया हूं। रविशंकर प्रसाद की मेरे नेता मेरे पिता रामविलास पासवान को एनडीए गठबंधन के साथ जोड़ने में एक अहम भूमिका रही।
2014 में उनके वजह से ही मेरे नेता मेरे पिता और हम लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी ने एनडीए गठबंधन के हिस्सा बनने फ़ैसाल लिया। जीवन के हर उतार-चढ़ाव में एक अभिभावक के तौर पर रविशंकर प्रसाद हम लोगों के साथ जुड़े रहे।
आप लोगों से बस यही आग्रह करने आया हूं कि उनके पक्ष में वोट करें, चिराग पासवान भी इसमें पूरा योगदान देगा कि आने वाले दिनों में कैसे हर बार से ज्यादा मतों से, इस बार रविशंकर प्रसाद जिताएं । आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मतों से रवि शंकर प्रसाद को जिताकर भारत के संसद में भेजने का काम करें।
चिराग पासवान ने सरोवर वाटिका कैमूर में एनडीए सासाराम प्रत्याशी शिवेश राम चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वहीं चिराग ने एनडीए समर्थित काराकाट लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में सुअरा, हवाई अड्डा मैदान डेहरी, रोहतास मे विशाल सभा को संबोधित किया।
चिराग पासवान ने कहा कि यहां की जनता ने उपेंद्र कुशवाहा को जिताने का मन बना लिया है। आप लोगो से आग्रह करने आया हूं कि, आप लोग इन्हें ज्यादा अंतराल से जीताकर भारत के संसद मे भेजने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications