Bihar Politics: जमुई को रोशन कर रहे ‘चिराग’, लोजपा (R) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बात
Jamui MP Chirag Paswan News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं प्रदेश के सभी 40 लोकसभा सीटों के मौजूदा सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। सभी मतदाताओं को लुभाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में सांसद चिराग पासवान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान द्वारा जमुई की जनता से किए वादों को पूरा किया गया है। लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत जमुई रेलवे स्टेशन को नया फूटओवर ब्रिज मिला है।

वहीं जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान जी ने ट्वीट कर लिखा कि जमुई की देवतुल्य जनता की समस्या और परेशानी को समझता हूं। कुछ समय पूर्व मेरे संज्ञान में आया कि जमुई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु नए फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता है।
मेरे प्रयास से और रेल मंत्रालय के सहयोग से अब नया फुट ओवरब्रिज समर्पित किया जा चुका है। जल्द ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा। मैं आजीवन जमुईवासियों की सेवा एवं सुविधा के लिए प्रयत्नशील रहने को कृतसंकल्पित हूं।
जमुई की जनता ने पिछले 10 सालों से मुझ पर यकीन किया, उन्हीं की वजह से जमुई लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मेरी हमेशा से यही कोशिश रही कि सदन में जमुई से जुड़े मसले को ज्यादा से ज्यादा को उठा सकूं।
जमुईआ के लोगों ने मुझे एक राजनीतिक पहचान दी है, उन्हीं की वजह से 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के वीज़न के साथ बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की कोशिश है। यह वीज़न प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने में कामयाब मिली है।












Click it and Unblock the Notifications