VIDEO: बिहार में शराब ले जा रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
पटना। बिहार में शराब कानून को लेकर जहां शासन-प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं स्थानीय लोग इस कानून की आड़ में कानून को ही अपने हाथ में ले रहे हैं।

सोमवार को छपरा जिले में शराब ले जाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर बुरी तरह पिटाई की। इन दौरान 5-6 लोगों ने आरोपी व्यक्ति को डंडे से पीटा।
इस दौरान इन्हीं लोगों में से किसी ने आरोपी व्यक्ति की पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो जारी किया है।
#WATCH: Locals in Bihar's Chhapra thrash a man for allegedly carrying liquor bottles. (Sept 5: Amateur video) pic.twitter.com/5XJc3815qV
— ANI (@ANI_news) September 6, 2016
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया हुआ है। इन कानून के तहत शराब पीना, पिलाना, रखना या ले जाना कानूनन अपराध है।
हाल ही में हुई थी 13 लोगों की मौत
हाल ही में बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर किया गया था।
गौरतलब है कि शराबबंदी कानून को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं।
सोमवार को ही प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि बिहार में पूरी तरह से शराब बंदी के फैसले पर मैं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सैल्यूट करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications