लापरवाही की हद ! बिहार के विवि का कारनामा, राज्यपाल की फोटो लगा जारी कर दिया एडमिट कार्ड
दरभंगा, 10 सितंबर। बिहार के विश्वविद्यालयों में किस तरह की लापरवाही की जाती है, इस बात का अंदाजा दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के काम से लगाया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने सारी हदों को पार करते हुए प्रदेश के राज्यपाल को ही अपना स्टूडेंट्स बता दिया और राज्यापाल फागु चौहान की फोटो लगाकर स्नातक (थर्ड पार्ट) का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया। अब यह एडमिट कार्ड सोशल पर वायरल हो रहा है।

बवाल के बाद कुलपति ने स्वीकार की गलती
राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर के साथ एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्रों ने बवाल काट दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर विवि के कार्य को लेकर भी लोग सवाल उठाने लगे। हालांकि, मामला बढ़ता देख कुलसचिव ने माफी मांग ली। साथ ही उन्होंने इसके लिए छात्रों को भी जिम्मेदार ठहराया। कुलसचिव डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने कहा कि एडमिट कार्ड पर राज्यपाल फागु चौहान की तस्वीर लगाना यूनिवर्सिटी की गलती तो जरूर है, लेकिन इसके लिए छात्र भी जिम्मेदार हैं।
कुलसचिव डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने कहा कि छात्र विवि का फॉर्म खुद भरते हैं। ऐसे में उन्हें साइबर कैफे पर फॉर्म भरवाते समय ध्यान देना चाहिए। साइबर कैफे वाले फॉर्म में गलत फोटो लगाकार जमा कर देते हैं। ऐसे में विवि की तरफ से वही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है और विवि की बदनामी होती है।
कुलसचिव ने भविष्य में ऐसी गलती न होने की कही बात
कुलसचिव डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने कहा कि विवि में लाखों की संख्या में छात्र होते हैं, ऐसे में सभी की एक-एक करके फोटो चेक करना संभव नहीं हो पाता है। हालांकि, भविष्य में ऐसी गलती न हो इसको लेकर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस छात्र के एडमिट कार्ड पर राज्यपाल की फोटो लगी है, उसे नोटिस देकर विवि बुलाया गया है। मामले में छात्र से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी और जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय: एमबीए में आज से शुरु हुआ प्रवेश












Click it and Unblock the Notifications