Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Politics: 'विपक्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी', चिराग पासवान ने ‘महागठबंधन’ पर साधा निशाना

Chirag Paswan News: लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए लोजपा (र) पार्टी द्वारा अभिनन्दन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आप लोगों की कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम के बदौलत पार्टी ने शानदार कृतिमान स्थापित किया है। इस वजह से पूरे देश में चर्चा हो रही है। विपक्ष ने विगत चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को हराने के लिए साम दाम दंड भेद कर अपनी पूरी ताक़त झोंक दी।

LJPR President Central Minister Chirag Paswan Said Thanks to party leaders and workers bihar news

विपक्षी नेताओं ने झूठ बोलते हुए गलत नरेटिव सेट करने का काम किया। कभी आरक्षण, तो कभी संविधान और लोकतंत्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का काम किया। ऐसा नहीं है कि लोग उनकी बातों में नहीं आए। कई ऐसी जगह है, जहां उनकी इन बातों का असर हुआ।

Recommended Video

    Bihar Politics: 'विपक्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी', चिराग पासवान ने ‘महागठबंधन’ पर साधा निशाना

    उत्तर प्रदेश में जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ। चिराग ने कहा कि मैं देश की उन तमाम जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने झूठ को नकारते हुए एनडीए को जीत दिलाई। चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक पद्म भुषण स्व0 रामविलास पासवान को भी इस मौके पर याद किया।

    चिराग पासवान ने कहा कि साल 2000 से आज तक पार्टी गठन होने के बाद से रामविलास पासवान हमेशा अपनी ज़िंदगी में विपरीत परिस्थितियों से लड़ते रहे। पहली बार 2004 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चुनवा लड़ा और चार सांसद जीते। उसमें से एक सांसद रामा किशोर जी यहां मौजूद हैं।

    पार्टी ने तब से कई विपरीत परिस्थितियों से का सामना किया। 2014 में 7 में से 6 सांसद जीते, उसके बाद लगातार पार्टी ने अपनी कंसंट्रेट कंसिस्टेंसी बरकरार रखी। 2024 में पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर सौ फीसद स्ट्राइक रेट हासिल किया।

    कुछ दिनों पहले भाजपा के पास हमने लोजपा (र) को पांच सीटें देने की बात रखी थी और पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए की तरफ़ से अगर 10 सीटे दी गईं होती तो, आज सभी 10 सीटें जीतकर आता। गठबंधन के भी साथी आज हम लोगों पर विश्वास करते हैं।

    आज मुझे खुशी है कि लोजपा (रामविलास) ने महिलाओं को युवाओं को आगे करने का काम किया है। पूरे देश ने देखा कि यह पार्टी सिर्फ महिलाओं और युवाओं की ही बात नहीं करती बल्कि उन्हें उचित अधिकार भी देती है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 5 सीट में भी तीन युवाओं और दो महिलाओं को लड़ाया। सभी सीटों पर जीत दर्ज की।

    अब तक बिहार की चर्चा भ्रष्टाचार, अत्याचार, लुट और हत्या के लिए होती थी। आज पूरे देश में बिहार की चर्चा पढ़े लिखे और युवा सांसदों के लिए हो रही है, जिससे बिहार की छवि सुधरी है। यह नए इतिहास की गवाही है। बिहार में अब विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+