BPSC Student Protest पर बोले LJPR सांसद अरुण,जो खुद कभी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में नहीं बैठे,वह अनाप-शनाप...
BPSC Student Protest: बीपीएससी छात्रों के प्रदर्शन ने अब सियासी रुख ले लिया है। पक्ष-विपक्ष के नेता अपने-अपने मुताबिक बयानबाज़ी कर रहे हैं। जनसुराज के सूत्रधार ने इस मुद्दे पर सीएम नीतीश के नेतृत्व में चल रही मौजदा एनडीए को घेरा है। वहीं एनडीए के घटक दलों में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता की भी मामले प्रतिक्रिया आई है।
लोजपा (र) जमुई सांसद अरुण भारती ने शनिवार को 1 विलर रोड, बिहार प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने नॉर्मलाइजेशन को एक प्रक्रिया बताते हुए उससे सभी अभ्यर्थियों को सामान लाभ मिलने की बात कही ।

अरुण भारती ने कहा की इस मुद्दे के तीन स्टेकहोल्डर हैं। पहला, हमारी सरकार , जो लोक कल्याण के लिए विकास कार्य कर रही है, कई पुरानी चीजों को अपडेट किया जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग भी प्रतियोगी परीक्षाओं को सुचारू रूप से करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दूसरा पक्ष अभ्यर्थियों का है जो बदलती हुई परीक्षा प्रणाली को लेकर चिंतित हैं और उनके चिंता का निवारण करना सरकार और आयोग का दायित्व है। तीसरा , एक अप्रासंगिक हो चुके विपक्ष के राजनीतिक दल के नेता का है जो खुद कभी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में नहीं बैठे पर अनाप-शनाप बयान देकर अभ्यर्थियों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह कहीं से भी उचित नहीं है। आगे, उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अपील करते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन की बजाय परीक्षा की तैयारी में जुट जाए। बीपीएससी और सरकार, सभी अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ी तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक प्रतिनिधिमंडल, नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर बीपीएससी अध्यक्ष से मुलाकात करेगा।












Click it and Unblock the Notifications