रेप केस मामले में LJP सांसद प्रिंस राज को अदालत से मिली अग्रिम जमानत

पटना। दुष्कर्म मामले में लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज को दिल्ली अदालत ने शनिवार को अग्रिम जमानत दे दी है। बीते 21 सिंतबर को ही उनकी जमानत पर फैसला आने वाला था लेकिन उसी दिन मामले की सुनवाई से जज ने खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद बुधवार को जमानत अर्जी पर नए सिरे से सुनवाई हुई थी। बता दें कि दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज बिहार के समस्तीपुर से सांसद हैं।

ljp mp prince raj get anticipatory bell from delhi court

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के तर्क सुनने के बाद 17 सितंबर को अपना फैसला आना थे लेकिन संबंधित जज ने खुद को मामले से अलग करते हुए फाइल जिला जज को भेज दी थी ताकि बुधवार को दूसरी अदालत मामले की सुनवाई कर सके।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने तर्क रखा था कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है और शिकायतकर्ता के दावे के मुताबिक आरोपित से कथित आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को बरामद किया जाना है। प्रिंस राज के वकील पाहवा और नितेश राणा ने पुलिस के तर्क का विरोध करते हुए कहा था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ फर्जी मामला बनाया गया है।

बीते 10 फरवरी को शिकायतकर्ता महिला और उसके दोस्त के खिलाफ प्रिंस राज से साल 2020 से ही उगाही करने का आरोप लगाया गया और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला और उसके दोस्त ने इस मामले में अदालत से अग्रिम जमानत ले ली है । प्रिंस राज ने शिकायत में कहा था कि महिला ने धमकी दी थी कि अगर वह उगाही के पैसे नहीं देते हैं तो उनकी छवि खराब कर देगी। प्रिंस राज ने उसे दो लाख रुपये दे दिये लेकिन उगाही अब भीजारी है और अब एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+