'क्या आप फूहड़पन दिखाने आए हैं?', किस पर भड़कीं BJP सांसद Kangana Ranaut? गुस्से से हुईं लाल और फिर जो किया
Kangana Ranaut: रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने दूसरे सीजन में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। शो में हर गुजरते एपिसोड के साथ नए विवाद और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बार चर्चा के केंद्र में एक्टर राम कपूर हैं, जो अपने बयानों और बर्ताव को लेकर पहले से ही दर्शकों के निशाने पर रहे हैं। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में कंगना रनौत की एंट्री ने माहौल को और गर्म कर दिया है।
'लॉक अप 2' में बढ़ा ड्रामा, कंगना रनौत की एंट्री से मचा हंगामा
हाल ही में जारी प्रोमो में कंगना रनौत राम कपूर को उनके रवैये के लिए जमकर फटकार लगाती नजर आ रही हैं। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। शो के नए प्रोमो में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस का आकलन करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान उनका सामना राम कपूर से होता है।

'क्या आप फूहड़पन दिखाने आए हैं?'
कंगना सीधे तौर पर राम कपूर से सवाल करती हैं कि अगर वह शो को गंभीरता से नहीं लेना चाहते और खुद को इस मंच से बड़ा मानते हैं, तो फिर उन्होंने इसमें हिस्सा ही क्यों लिया। कंगना का लहजा काफी सख्त नजर आता है और वह राम कपूर पर तंज कसते हुए कहती हैं कि क्या वह यहां सिर्फ अपना फूहड़पन दिखाने आए हैं। इस टिप्पणी के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाता है और दोनों के बीच बहस की स्थिति बन जाती है।
राम कपूर ने भी दिया करारा जवाब
कंगना रनौत की तीखी टिप्पणी के बाद राम कपूर भी चुप नहीं रहते। वह जवाब देते हुए कहते हैं कि जब सही समय आएगा, तब वह अपने जीवन के सच को स्वीकार करेंगे और ऐसा वह यहां मौजूद किसी भी अन्य प्रतियोगी से बेहतर तरीके से कर सकते हैं। हालांकि राम कपूर के इस जवाब से कंगना रनौत संतुष्ट नहीं दिखतीं। वह उन्हें सलाह देती हैं कि अगर वास्तव में बदलाव लाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी गलतियों का बचाव करना बंद करें। प्रोमो में कंगना रनौत का ये अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बीच भी बढ़ा विवाद
-इसी एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है। शो के होस्ट रितेश देशमुख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बताते हैं कि उनकी दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं क्योंकि उनसे जुड़े कुछ सीक्रेट्स बाहर आ गए हैं। इसके बाद खुलासा होता है कि कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा से जुड़ी एक निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी है।
-श्रेया कालरा ने कहा है कि आकांक्षा को मर्द और औरतें दोनों को पसंद करती हैं। इस खुलासे के बाद आकांक्षा हैरान रह जाती हैं और शो के अंदर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है। प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं राम कपूर
-ये पहली बार नहीं है जब राम कपूर 'लॉक अप 2' में विवादों के कारण चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी वह अपने कुछ बयानों और शो में दिखाई दिए बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।
-हाल ही में राम कपूर ने रिश्तों और शादी में होने वाली गलतियों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसने काफी बहस छेड़ दी थी। राम कपूर का मानना था कि यदि रिश्ते में प्यार और विश्वास मजबूत हो, तो मुश्किल परिस्थितियों और गलतियों के बावजूद संबंधों को संभाला जा सकता है। हालांकि उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।
आने वाले एपिसोड पर टिकी दर्शकों की नजर
'लॉक अप 2' के इस प्रोमो ने साफ कर दिया है कि आने वाला एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने वाला है। एक तरफ कंगना रनौत और राम कपूर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स के निजी खुलासे भी शो में नया मोड़ ला सकते हैं। अब दर्शकों को इंतजार है उस पूरे एपिसोड का, जिसमें ये साफ होगा कि कंगना रनौत की फटकार के बाद राम कपूर का रुख क्या रहता है और शो के भीतर आगे कौन-कौन से नए राज सामने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications