बिहारः चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने LJP से दिया इस्तीफा

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। टिकट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में उठापटक जारी है। इसी कड़ी में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। बिहार में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सुनील पांडेय चार बार विधायक रह चुके हैं। दरअसल, सुनील पांडेय इस बार तरारी विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर तुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यह सीट एनडीए के खाते में चली गई है। जिससे उनकी नाराजगी बढ़ गई और कयास लगाया जा रहा था कि सुनील पांडेय तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

ljp leader sunil pandey resign from party member

तरारी से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक कर सुनील पांडेय ने बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस सीट से पहली बार पार्टी ने कौशल विद्यार्थी को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील पांडेय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि सुनील कुमार पांडेय तरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि इस वक्त भोजपुर की तरारी विधानसभा सीट से लेफ्ट सीपीआई एमएल के सुदामा प्रसाद विधायक हैं। पिछले चुनाव में सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय इस सीट से चुनाव हार गई थीं।

पांडेय के समर्थकों ने बताया कि वो आज यानी बुधवार को ही तरारी सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन करेंगे। बिहार में पहले फेज के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख कल ही है। सुनील पांडेय की छवि दबंग और बाहुबली वाली रही है। सुनील पांडेय चार बार विधायक रह चुके हैं। वो पहले जेडीयू में थे।

पिछले चुनाव में तरारी में वो लड़ाई काफी कम अंतर से हारे थे। सुनील पांडेय के ही छोटे भाई हुलास पांडेय भी फिलहाल लोजपा में हैं। वो पूर्व एमएलसी हैं और बक्सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से प्रबल दावेदार भी। बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तारीखों का ऐलान पहले ही कर चुका है। इस बार का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+