LJP ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दिलाने के लिए उठाई आवाज, मानवाधिकार आयोग से की अपील

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से ज्यादा खराब चल रही है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की किडनी अब केवल 25 प्रतिशत काम कर रही है। ऐसे में उनकी सेहत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा करने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने न्यायोचित प्रक्रिया के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बिगड़ती सेहत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है।

ljp demand bail for rjd supremo lalu parsad yadav on his health condition

लोजपा ने मानवता के आधार पर लालू प्रसाद यादव को अच्छी चिकित्सय सुविधा मुहैया कराने और कोर्ट से जमानत दिलाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया के अंदर निर्देश देने की भी मांग आयोग से की है। लोजपा के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को खुद संज्ञान लेना चाहिए और न्यायोचित प्रक्रिया के तहत आवश्यक निर्देश सरकार को देना चाहिए।

लोजपा प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि दल की भावना से ऊपर होकर और मानवीय भावों के आधार पर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर सरकार को भी उचित कदम उठाना चाहिए। बता दें कि रांची स्थित रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज चल रहा है।

रिम्स के चिकित्सक ने बताया था कि लालू प्रसाद जब बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रिम्स आये थे तो उनकी किडनी 50 फीसद से ज्यादा काम कर रही थी। लेकिन अब 25 फीसद की क्षमता से काम कर रही है। अगर और गिरावट दर्ज की गई तो उनको डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। लालू प्रसाद यादव की देखरेख करने वाले चिकित्सक सरकार को इससे अवगत करा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+