Bihar News: शराबबंदी की फिर खुली पोल, आए दिन बरौनी रेलवे स्टेशन पर बरामद हो रही अवैध शराब

Bihar News Today: बिहार में शराबबंदी तो लागू है लेकिन अवैध शराब की तस्कीर धड़ल्ले से की जा रही है। आए दिन बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से अवैध शराब बरामद की जा रही है। सोमवार (03-06-24) को ALTF -3 रेल अंचल बरौनी टीम द्वारा अवैध शराब ज़ब्त की गई।

ALTF -3 ने रेलवे स्टेशन बरौनी के प्लेटफार्म नंबर- 04 पर पूर्वी छोर में स्थित लिफ्ट के पास से लावारिस हालत में 86.430 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। रेल थाना बरौनी में अग्रिम कारवाई की गई। इससे पहले 01 जून को ALTF- 3 ( रेल अंचल बरौनी) रेलवे स्टेशन बरौनी के प्लेटफार्म से लावारिस शराब ज़ब्त की थी।

Liquor ban exposed again illegal liquor recovered at Barauni railway station every day Bihar News

प्लेटफार्म क्रमांक-8 पर मध्य में स्थित पोल संख्या- 16/2019 के पास से लावारिस हालत में 22.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। वहीं 28 मई ALTF -3 (रेल अंचल बरौनी) ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक- 8 पर स्थित पोल संख्या- 16/2022के पास से लावारिस हालत में 18.600लीटर विदेशी शराब बरामद किया था।

27 मई को ALTF- 3 रेल अंचल बरौनी द्वारा रेलवे स्टेशन बरौनी के प्लेटफार्म क्रमांक- 8 पर पश्चिम छोर में स्थित मूत्रालय के पास से लावारिस हालत में 37.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं 24 मई को ALTF -3 रेल अंचल बरौनी की टीम ने प्लेटफार्म क्रमांक- 7 पर पूर्वी छोर में स्थित उपरगामी पैदल पुल के नीचे से लावारिस हालत में 31.500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था।

23 मई को भी ALTF- 3 रेल अंचल बरौनी के द्वारा गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी कटिहार एक्सप्रेस के S -3 बोगी के पिछला शौचालय के पास से लावारिस हालत में 18.320 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था। 20 मई को रेलवे स्टेशन बरौनी के प्लेटफार्म क्रमांक- 7 पर पूर्वी छोर में स्थित उपरगामी पैदल पुल के नीचे से लावारिस हालत में देशी 1.200 लीटर और विदेशी 10.500 लीटर शराब बरामद किया गया।

अवैध शराब बरामद होने के मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबबंदी कानून में सरकार को संशोधन करते हुए कड़ा नियम बनाना चाहिए, ताकि शराब की तस्करी पर लगाम लगाया जा सके। अगर नियम में संशोधन नहीं किया जा सकता तो फिर शराबबंदी को ही ख़त्म कर दिया जाए। क्योंकि आम लोगों को शराब मिल ही रहा है। शराबबंदी की आड़ में पुलिसकर्मी कमाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+