Bihar News: ‘24 घंटे में गोली मार दूंगा’, Samrat Chaudhary को मिली खौफनाक धमकी, जांच में जुटी साइबर सेल टीम
Bihar News: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली। एक अज्ञात नंबर से भेजे गए इस धमकी भरे मैसेज ने न सिर्फ उनके समर्थकों को दहशत में डाल दिया, बल्कि प्रशासन को भी चौकन्ना कर दिया है। "24 घंटे के भीतर गोली मार दूंगा", ये शब्द उस मैसेज में लिखे थे, जिसने पुलिस को अलर्ट मोड में डाल दिया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राज्य का प्रशासन अलर्ट पर है। यह धमकी एक मैसेज के जरिए शनिवार देर रात आई, जो उनके एक समर्थक को अज्ञात नंबर से भेजा गया था। मैसेज में स्पष्ट रूप से लिखा था, "24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।"

मैसेज पढ़ते ही समर्थक के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी भेजने वाले नंबर की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को जांच में लगाया गया है ताकि नंबर की सटीक लोकेशन और यूजर की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस उस मोबाइल नंबर की डिटेल्स खंगालने में जुटी है, जिससे यह धमकी दी गई थी। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि हम विकास कर रहे हैं, जनता हमारे साथ है, जिसे जो करना है कर ले, हम डरने वाले नहीं हैं। बिहार की राजनीति में जहां एक ओर यह धमकी चिंता का विषय बन गई है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, नेताओं को धमकियां मिल रही हैं, यह शर्मनाक है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी बयान दिया। बिहार में अब लॉ एंड ऑर्डर नहीं, बल्कि क्रिमिनल्स डिसऑर्डर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications