Bihar News: इंजीनियर की नौकरी छोड़ शुरू की नींबू की खेती, लाखों का मुनाफ़ा, विदेशों में भी होती है सप्लाई
Bihar News, Lemon Farming Income: बिहार में अब खेती के ज़रिए भी लोग लाखों रुपये का मुनाफ़ा कमा रहे है। आज हम आपको बिहार के कटिहार ज़िला के रहने वाले प्रशांत चौधरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नौकरी छोड़कर नींबू की खेती शुरू और अब वह लाखों में कमाई कर रहे हैं।
कटिहार जिला के खेरिया गांव (कोढ़ा ब्लॉक) निवासी प्रशांत चौधरी पांच तरह के नींबू की खेती कर सालाना 11 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहे हैं। 11 एकड़ ज़मीन में वह नींबू की खेती करते आ रहे हैं, ग़ौरतलब है कि उनके नींबू की सप्लाई प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में सप्लाई के साथ नेपाल और बांग्लादेश भी भेजा जा रहा है।

प्रशांत चौधरी की मानें तो कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर खेती की तरफ़ रुख करने का मक़सद कुछ नया और अलग करने की सोच थी। इसलिए नींबू की खेती शुरू की, इससे अब वह काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं थे।
घर लौटने पर उन्होंने देखा की पूर्वजों की ज़मीन खाली पड़ी है, क्यों ना खेती की जाए। इसी सोच के साथ उन्होंने नींबू की खेती शुरू की, करीब पांच साल से वह नींबू की खेती करते आ रहे हैं। 11 एकड़ ज़मीन में उन्होंने सदाबहार, बारहमासी, साईं साबरमती, सीडलेस और काग़ज़ी नींबू की खेती की है।
प्रशांत चौधरी की मानें करीब 1.05 लाख रुपये प्रति एकड़ में नींबू की खेती कमाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रशांत चौधरी की तारीफ़ कर चुके हैं, दरअसल सीएम नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा के तहत कटिहार पहुंचे थे। इस दौरान उनकी खेती देखी, जिससे काफी प्रभावित हुए और तारीफ़ करते हुए सम्मानित भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications